Saturday, August, 01,2026

350 साल पुरानी आषाढ़ी तौल ने दिए अच्छी बारिश के संकेत

राजसमंद: नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर की 350 वर्ष से अधिक पुरानी आषाढ़ी तौल परंपरा ने इस वर्ष मेवाड़ में सामान्य से अधिक वर्षा और अच्छी फसल के संकेत दिए हैं। आधुनिक मौसम पूर्वानुमान के दौर में भी यह परंपरा किसानों और व्यापारियों के बीच भरोसे का आधार बनी हुई है। गुरुवार को घोषित परिणामों के अनुसार सावन और भाद्रपद में अच्छी वर्षा, जबकि आषाढ़ और आसोज में अपेक्षाकृत कम बारिश के संकेत मिले हैं।

पानी के मटके से तय किस माह ज्यादा वर्षा

मुख्य पंड्या परेश नागर ने बताया कि आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा पर मूंग, गेहूं, बाजरा, ज्वार, मक्का, उड़द, चना, सरसों, तिल, ग्वार, कपास, गुड़, नमक और घास सहित 27 प्रकार की सामग्रियों को 10-10 ग्राम तौलकर अलग-अलग मटकों में सीलबंद रखा जाता है। 24 घंटे बाद दोबारा तौल कर नमी के आधार पर वर्षा और कृषि उत्पादन का आकलन किया जाता है। इस बार सावन और भाद्रपद में सर्वाधिक नमी मिली।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery