Thursday, August, 28,2025

समाजसेवा, प्रशासनिक और खेल जगत के सितारों का सम्मान

श्रीगंगानगर: फर्स्ट इंडिया न्यूज की ओर से सोमवार को श्रीगंगानगर रत्न सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज, पुलिस प्रशासन और खेल जगत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रत्नों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माटीकला बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक, फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीईओ एवं मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा, पूर्व केंद्रीय मंत्री निहालचंद, श्रीगंगानगर विधायक जयदीप बिहाणी, श्रीकरणपुर विधायक रूपिंद्र सिंह कुअर, विधायक डूंगरराम, पुलिस अधीक्षक अमृता दुहन, टॉटिया ग्रुप के वाइस चेयरमैन डॉ. मोहित टॉटिया, जिला परिषद के सीईओ आईएएम गिरधर बेनीवाल, एडीएम सुभाष चौधरी, एडीएम रीना, आईएएस अदिति यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष शरणपाल सिंह और फर्स्ट इंडिया के एडिटर जिनेंद्र सिंह शेखावत सहित कई विशिष्ट अतिथि मंच पर मौजूद रहे।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक सोना देवी बावरी, नगर पालिका विजयनगर व नगर पालिका रायसिंह नगर के चेयरमैन, नगर परिषद गंगानगर के आयुक्त और यूआईटी गंगानगर के सचिव उपस्थित थे। फस्र्ट इंडिया न्यूज के सीईओ एवं मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि फर्स्ट इंडिया का यह प्रयास है कि समाजहित में स्वार्थ छोड़कर परमार्थ करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को प्रोत्साहित किया जाए। ऐसे आयोजनों से अच्छे कायों की सराहना होती है और अन्य लोग भी समाजसेवा के लिए प्रेरित होते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मंच पर मौजूद और समारोह में आए सभी लोग समान की बेहतरी के लिए लगातार काम करें। आप कहीं भी हों, अच्छा काम कर सकते हैं। काम कभी छोटा या बड़ा नहीं होता। इस अवसर पर समाजसेवा, प्रशासन और खेल जगत के कई रत्नलों को सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान पूरे जिले में सामाजिक समर्पण और प्रेरणा का संदेश देने वाला माहौल रहा।


 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery