Tuesday, April, 15,2025

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय की शादी आज जोधपुर में मेहंदी लगा के रखना, डोली सजा के रखना... पर लगे ठुमके

जोधपुर: केंद्रीय कृषि मंत्री एवं एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय की शादी गुरुवार को उम्मेद भवन पैलेस में हो रही है। कार्तिकेय लिबर्टी शू कंपनी के डायरेक्टर अनुपम बंसल की बेटी अमानत के साथ विवाह बंधन में बंधेंगे। बुधवार को मेहंदी की रस्म के साथ कई रस्में हुई। साथ ही, शिवराज सिंह का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। मेहंदी फंक्शन में दूल्हा-दुल्हन ने कुछ गेम भी साथ खेले और मिलकर डांस भी किया। दोनों ने मेहंदी लगाके के रखना... इश्क है. ये इश्क है... और ससुराल गेंदा फूल... गाने पर साथ डांस किया। इस दौरान दोनों परिवारों की रिश्तेदार महिलाओं ने भी अपने हाथों में मेहंदी रचाई। कार्तिकेय और अमानत के साथ ही दोनों पक्षों के कई रिश्तेदारों ने डांस किया। वहीं, देर रात संगीत का प्रोग्राम हुआ। बुधवार दोपहर मन के पूर्व मंत्री रामपाल सिंह व प्रभुराम चौधरी जोधपुर पहुंचे। बता दें, कार्तिकेय सिंह और अमानत बंसल की सगाई पिछले साल 17 अक्टूबर को दिल्ली में हुई थी। शादी के बाद 12 मार्च को भोपाल के जंबूरी मैदान में रिसेप्शन होगा। इसके बाद 18 मार्च को दिल्ली के एयरफोर्स ग्राउंड में भी एक रिसेप्शन होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत देशभर की प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल होंगी।

जन्मदिन पर शिवराज ने लगाया पौधा

शादी की रस्मों के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने हमेशा की तरह अपने जन्मदिन पर उम्मेद भवन पैलेस में कार्तिकेय और अमानत के साथ पौथा लगाया। बता दें, शिवराज फरवरी 2021 से एक पौधा रोज लगाते हैं।

मेहमानों का माखनिया लस्सी के साथ स्वागत

इस शादी में शामिल होने के लिए देश के कई राजनेता व उद्योगपति जोधपुर पहुंच रहे हैं। वर-वधू के फेरे करवाने वाले पंडित विष्णु राजौरिया भी पहुंच गए। मेहमानों का एयरपोर्ट पर मारवाड़ की प्रसिद्ध माखनिया लस्सी और मिठाई से स्वागत किया गया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, गजेंद्रसिंह शेखावत, जनरल वीके सिंह, राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी व प्रेमचंद बेरवा व कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर सहित देश व प्रदेश के कई अन्य मंत्री इस शादी समारोह में शिरकत करेंगे।

मेन्यू में गुलाब जामुन व चक्की की सब्जी

शादी में आ रहे मेहमानों के लिए उम्मेद भवन पैलेस के अलावा जोधपुर के कुछ अन्य होटल्स भी बुक किए गए हैं। मैन्यू में मारवाड़ी जायका खास रूप से शामिल किया गया है। मध्यप्रदेश से आए मेहमान जोधपुरी मिर्ची बड़े का लुत्फ उठाएंगे। इसके अलावा राजभोग व शाही सब्जियों में गुलाब जामुन व चक्की की सब्जी तथा रोटी के साथ बाजरी का सोगरा परोसा जाएगा। केर सांगरी की सब्जी के साथ जोधपुर की प्रसिद्ध मिठाइया भी मैन्यू में शामिल हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

Gallery