Saturday, April, 19,2025

शिवराज ने बेटे-बहू को दिलाया प्रकृति की सेवा का संकल्प

जोधपुर: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह की शादी के बाद शुक्रवार को सभी मेहमान लौट गए। कार्तिकेय का विवाह लिबर्टी शू कंपनी के डायरेक्टर अनुपम बंसल की बेटी अमानत से उम्मेद भवन पैलेस, जोधपुर में संपन्न हुआ।

सात फेरों के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने बेटे-बहू को आठवें वचन के रूप में प्रकृति की सेवा करने का संकल्प दिलाया। शादी समारोह के बाद दिल्ली रवाना होने से पहले जोधपुर एयरपोर्ट पर शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं दहेज को महापाप मानता हूं।

मैंने बेटे-बहू से सात वचनों के साथ एक आठवां वचन भी लिया है, वे अपने जन्मदिन, मैरिज एनिवर्सरी, पूर्वजों के स्मृति दिवस और अन्य मांगलिक अवसरों पर एक पौधा अवश्य लगाएंगे। शिवराज ने कहा कि यह संकल्प केवल अपने लिए नहीं, बल्कि देश और समाज के हित में भी लिया गया है। उन्होंने मध्य प्रदेश की 'लाड़ली बहना योजना' का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी योजना के तहत बेटियां लखपति होकर जन्म लेंगी। उनके बैंक खाते में इतनी राशि होगी कि वह पढ़ाई और विवाह में उपयोग कर सकें। शिवराज ने बताया कि उन्होंने स्थानीय चुनावों में 50% आरक्षण महिलाओं के लिए लागू किया था। साथ ही, बेटियों और बहनों के नाम संपत्ति खरीदने पर नाममात्र शुल्क निर्धारित किया गया है, जिससे बेटियों के नाम पर भी संपत्ति सुरक्षित रह सके।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery