Saturday, October, 11,2025

महिला के पैर काट लूटे चांदी के कड़े युवक और उसकी गर्लफ्रेंड अरेस्ट

सवाईमाधोपुर: गंगापुर सिटी इलाके में बुधवार रात 65 साल की बुजुर्ग महिला के पैर के पंजे काटकर बदमाश चांदी के कड़े ले गए। घटना के बाद महिला बेहोश हो गई। होश आने पर झाड़ियों से रेंगते हुए रास्ते में आई और मदद मांगी। महिला को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है। वहीं पुलिस ने महज पांच घंटे में वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी रामोतार उर्फ काडू पुत्र पन्नालाल उर्फ कल्याण बैरवा निवासी खेडा बाढ़ रामगढ़ तथा उसकी गर्लफ्रेंड तनु उर्फ सोनिया पुजारी निवासी भैंसा, भरतपुर को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल के निर्देशन में गठित विशेष टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों
को गिरफ्तार किया। आरोपी रामोतार पूर्व में भी ऐसी वारदातें कर चुका है और एक माह पहले ही जेल से छूटकर आया था। वह गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर मजदूरी का झांसा देकर पीड़िता कमला पत्नी मूलचंद रैगर निवासी सीतौड़ की ढाणी, बामनवास को अपने किराए के कमरे पर ले गया। इसके बाद रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच गंगाजी की कोठी से जाट बड़ौदा की रास्ते में सुनसान स्थान पर ले गए, जहां दोनों पैर काटकर चांदी के कड़े लूटकर दोनों फरार हो गए।

पुलिस को सुबह लगा वारदात का पता

पुलिस को सुबह आठ बजे वारदात का पता लगा। मौके पर एसपी अनिल बेनीवाल, एएसपी राकेश राजौरा सहित कई थानों की पुलिस पहुंच गई। पुलिस टीमों ने दोपहर एक बजे आरोपी को अपनी गिरफ्त में ले लिया। आरोपी के खिलाफ पूर्व में लूट, चोरी, अपहरण के चार मामले दर्ज हैं। आरोपी की ओर से बेचे गए कड़ों की राशि को जब्त कर लिया है।

रात का गाव ले जाने के बहान महिला को ले गए और काट दिए पैर

आरोपी ने महिला को खाना खिलाकर कमरे में सुला दिया। रात ढाई से तीन बजे के बीच महिला को जगाया और कहा कि उसके घर में मौत हो गई। अब तीन दिन तक काम नहीं चलेगा, उसे उसके गांव छोड़ देते हैं। इस पर महिला को दोनों आरोपी जाट बड़ौदा गांव जाने वाले रास्ते पर ले गए, जहां धारदार हथियार से दोनों पैरों के पंजे काट कर करीब पौन किलो वजनी चांदी के कड़े लेकर फरार हो गए। सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली चालकों को तड़पती हुई महिला दिखी तो उन्होंने फोटो वायरल किए। तब पुलिस मौके पर पहुंची।

मजदूरी दिलाने का दिया झांसा

पुलिस के अनुसार बामनवास के सीतौड़ गांव में एक व्यक्ति ठेकेदार बनकर गया और मजदूरी पर ले जाने के लिए लोगों से सम्पर्क किया। इस पर कमला देवी, उसकी बहू सीता तथा पड़ोसन उगंती देवी तैयार हो गई। उनसे बुधवार सुबह गंगापुरसिटी पहुंचने को कहा। इस पर सुबह करीब नौ बजे तीनों जयपुर बाईपास पर मानसिंह के तिराहे पर बस से पहुंच गई। वहां से आरोपी रामोतार पीड़िता की बहू व पड़ोसन को बाइक पर बैठा ले गया और वृद्धा को वहीं बैठा गया। बाद में दोनों महिलाओं को उदेई मोड़ पर एक निर्माणाधीन मकान के बाहर खड़ा कर दिया। बहू का मोबाइल भी ले आया। इसके बाद वापस आकर बाईपास से वृद्धा को बाइक पर बैठाकर अपने कमरे पर ले गया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery