Tuesday, May, 26,2026

बाघिन ST-22 ने दिया दो शावकों को जन्म

अलवर: राजस्थान के प्रसिद्ध सरिस्का टाइगर रिजर्व से एक और सुखद समाचार सामने आया है। तालवृक्ष रेंज क्षेत्र में विचरण कर रही बाधिन ST-22 ने दो स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। सीसीएफ संग्राम सिंह कटियार ने बताया कि इस नए आगमन के साथ सरिस्का में बाघों की कुल संख्या बढ़कर 54 हो गई है, जिससे वन्यजीव प्रेमियों और वन विभाग में उत्साह का माहौल है। वन विभाग ने इस उपलब्धि को सरिस्का में चल रहे सफल वन्यजीव संरक्षण एवं प्रबंधन प्रयासों का परिणाम बताया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बाघिन और नवजात शावकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके लिए संबंधित क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है तथा वनकर्मियों की अलग-अलग टीमों को मॉनिटरिंग के लिए तैनात किया गया है। सभी जल स्रोतों और वाटर पॉइंट्स को समय-समय पर भरवाया जा रहा है। विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे संरक्षित क्षेत्र में आवाजाही और गतिविधियों से बचें।

वन्यजीव संरक्षण के सफल प्रयासों का प्रमाण

वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह राजस्थान में वन्यजीव संरक्षण के सफल प्रयासों का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि तालवृक्ष रेंज में बाधिन ST-22 द्वारा दो शावकों को जन्म देने का सुखद समाचार मिला है। वन विभाग को बाघिन मां और शावकों की - सुरक्षा के लिए विशेष निगरानी, सुरक्षा प्रबंध एवं जल स्रोतों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery