Thursday, January, 29,2026

महोत्सव में साकार होगा पर्यटन, संस्कृति व रोमांच का संगम

सांभर: प्रदेश के ऐतिहासिक और विश्वविख्यात सांभर में एक बार फिर पर्यटन, संस्कृति और रोमांच का संगम साकार होने जा रहा है। पर्यटन विभाग की ओर से 27 दिसंबर से सांभर महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जो पांच दिनों तक देश विदेश से आने वाले सैलानियों को राजस्थान की कला, संस्कृति और प्राकृतिक विरासत से रूबरू कराएगा। यह आयोजन न केवल सांभर क्षेत्र को पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान देगा, बल्कि राज्य के अनुभव आधारित और ईयर-राउंड टूरिज्म विजन को भी मजबूती प्रदान करेगा। पर्यटन विभाग के उप निदेशक उपेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी के विजन के अनुसार विभाग द्वारा सांभर महोत्सव को राजस्थान की समृद्ध कला, लोक संस्कृति और अनूठी प्राकृतिक धरोहर को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का एक प्रभावी माध्यम बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सांभर महोत्सव को अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रमुख पर्यटन आयोजनों की श्रेणी में शामिल करने के लिए योजनाबद्ध ढंग से कार्य किया जा रहा है। उपनिदेशक उपेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि पांच दिवसीय सांभर महोत्सव में सांस्कृतिक और पारंपरिक रंगों के साथ-साथ रोमांचक पर्यटन गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। कला एवं शिल्प स्टॉल, स्थानीय कारीगरी और फोटोग्राफी प्रदर्शनी के माध्यम से राजस्थानी पहचान को प्रदर्शित किया जाएगा।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery