Thursday, April, 02,2026

डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने बच्चों को बांटे पोर्टफोलियो किट

सांभर: सांभर लेक स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में मंगलवार को आंगनबाड़ी चलो अभियान के अंतर्गत प्रवेश उत्सव एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम दीया कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में नवप्रवेशित बच्चों का स्वागत करते हुए उन्हें पोर्टफोलियो किट एवं खेल सामग्री वितरित की। कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ संवाद किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में पूर्व विधायक निर्मल कुमावत, सांभर उपखण्ड अधिकारी ऋषि राज कपिल, उपनिदेशक आईसीडीएस पार्थवी शर्मा, उपनिदेशक महिला अधिकारिता राजेश डोगीवाल, कार्यक्रम प्रभारी सपना मौर्य तथा सीडीपीओ प्रिया कुमावत एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

बच्चों को समग्र प्रमाण पत्र व भामाशाहों का सम्मान

समारोह में आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई। बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में छह वर्ष पूर्ण कर चुके बच्चों को समग्र प्रमाण पत्र प्रदान कर उन्हें औपचारिक शिक्षा की ओर अग्रसर किया गया। साथ ही, उन भामाशाहों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों और विद्यालयों के विकास में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

डिप्टी CM ने स्टॉलों का किया अवलोकन

उपमुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए विभिन्न शैक्षणिक स्टॉलों का अवलोकन भी किया। इन स्टॉलों में स्थानीय संसाधनों से तैयार शिक्षण सामग्री का प्रदर्शन किया गया, जिससे बच्चों को रचनात्मक ढंग से सीखने के लिए प्रेरित किया जा सके। अधिकारियों ने उन्हें जानकारी दी कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा खेल आधारित गतिविधियों के माध्यम से दी जा रही है।

आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार की ली जानकारी

इसके अतिरिक्त, उपमुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों को दिए जा रहे गर्म पोषाहार के बारे में भी जानकारी प्राप्त की और व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर एक बच्चे के जन्मदिन के उपलक्ष्य में केक भी काटा गया। कार्यक्रम के दौरान भामाशाहों द्वारा सहयोग स्वरूप 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 1,600 बच्चों के लिए पोर्टफोलियो किट, खिलौने एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। साथ ही, वार्ड संख्या 3 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के लिए निर्मित 'जल मंदिर' का उद्घाटन भी किया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery