Wednesday, September, 02,2026

अहंकार छोड़े सत्ता पक्ष, बदलाव चाहती है जनता

बाड़मेर: पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने मंगलवार को बाड़मेर दौरे के दौरान भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ढाई साल के कार्यकाल से प्रदेश की जनता ऊब चुकी है और बदलाव चाहती है। उन्होंने निर्वाचन आयोग व प्रशासन पर सत्ता पक्ष की मदद करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कई जगह समय सीमा खत्म होने के बाद भी भाजपा प्रत्याशियों के सिंबल स्वीकार किए गए और बदले गए। कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत व मुस्तैदी से निकाय चुनाव लड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि थार में कांग्रेस मजबूत है और बाड़मेर समेत प्रदेश में कांग्रेस के बोर्ड बनेंगे।

वीरेंद्र धाम में विद्यार्थियों से संवाद

पायलट ने वीरेंद्र धाम में विद्यार्थियों के साथ अल्पाहार किया और उनके अध्ययन व भविष्य के लक्ष्यों की जानकारी ली। उन्होंने लगन से पढ़ाई कर समाज व राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान पूर्व मंत्री हेमाराम चौधरी, मध्यप्रदेश प्रभारी एवं विधायक हरीश चौधरी और सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल मौजूद रहे। धाम का निर्माण हेमाराम चौधरी ने दिवंगत पुत्र वीरेंद्र चौधरी की स्मृति में कराया है।

गोरधन राम की प्रतिमा का किया अनावरण

धोरीमन्ना क्षेत्र की ग्राम पंचायत अणदाणियों की ढाणी में पायलट ने स्व. गोरधन राम कड़वासरा की मूर्ति का अनावरण किया। कार्यक्रम में हेमाराम चौधरी, हरीश चौधरी, उम्मेदाराम बेनीवाल, रतन देवासी, समरजीत सिंह, अभिमन्यु पूनिया, रूपाराम मेघवाल, पदमाराम मेघवाल, मदन प्रजापत, लक्ष्मण चौधरी, प्रियंका मेघवाल, सुखराम विश्नोई, करण सिंह उचियारड़ा, इंदु बाला विश्नोई सहित हजारों कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे। पायलट ने कड़वासरा के सामाजिक व जनहित कार्यों को याद कर नमन किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery