Tuesday, May, 26,2026

राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ संघ शिक्षा वर्ग का समापन

जयपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का 15 दिवसीय विशेष संघ शिक्षा वर्ग सोमवार को सीकर के आदर्श विद्या मंदिर में संपन्न हुआ। इस मौके पर प्रांत सह संघचालक हेमंत सेठिया ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए उन्हें राष्ट्र सेवा का संकल्प लेकर समाज में सक्रिय होने का आह्वान किया। अपने उद्बोधन में सेठिया ने कहा कि संघ कार्य केवल संगठन का नहीं, बल्कि जीवन निर्माण का कार्य है। डॉ. हेडगेवार ने 1925 में संघ की स्थापना हिंदुत्व की भावना और राष्ट्र सेवा के लक्ष्य को लेकर की थी और आज यह आंदोलन एक जीवंत परंपरा बन चुका है। उन्होंने बताया कि गांधीजी की हत्या के बाद संघ पर लगे प्रतिबंध के समय भी स्वयंसेवकों की निष्ठा नहीं डगमगाई और जब प्रतिबंध हटा, तब गुरुजी ने शाखा के माध्यम से 'व्यक्ति निर्माण' का मंत्र दिया। सेठिया ने संघ की ऐतिहासिक यात्रा को रेखांकित करते हुए बताया कि 1947 में स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद संघ ने व्यवस्थाओं के सुधार का दायित्व लिया।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery