Friday, September, 26,2025

अखिल भारतीय समन्वय बैठक की तैयारियां जोरों पर

जोधपुर: संघ राष्ट्रीय स्वयंसेवक (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार से जोधपुर में 10 दिवसीय प्रवास पर हैं। इस दौरान उन्होंने लाल सागर आदर्श विद्या मंदिर की शाखा में शिरकत की और संघ के स्थानीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर आत्मसात किया। उन्होंने परिसर में स्थित डिफेंस अकादमी के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली, जिसका हाल ही में विधिवत लोकार्पण रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा किया गया था। संघ प्रमुख इस प्रवास के दौरान किसी एक दिन स्थानीय कार्यकर्ता के निवास पर भी प्रवास करेंगे। संघ का यह विशेष प्रवास ऐसे समय पर हो रहा है जब अगले माह 2 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने 100 वर्ष पूरे करने जा रहा है। इसके उपलक्ष्य में 5 से 7 सितंबर तक जोधपुर में तीन दिवसीय अखिल भारतीय समन्वय बैठक आयोजित की जा रही है। समन्वय बैठक की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जोधपुर प्रांत के प्रांत संघ चालक हरदयाल वर्मा ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल, सी.आर. मुकुंदा, अरुण कुमार, रामदत्त चक्रधर, आलोक कुमार, अतुल लिमये एवं कार्यकारिणी सदस्य डॉ. मनमोहन वैद्य सहित अन्य अखिल भारतीय अधिकारी जोधपुर पहुंच चुके हैं।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery