Friday, June, 27,2025

सादुलपुर के लाड़ले को नम आंखों से दी विदाई

चूरू: सादुलपुर के हरपालू सांवल गांव के वीर सपूत और त्रिपुरा स्टेट राइफल्स की थर्ड बटालियन के राइफलमैन कुलदीप पूनिया का शनिवार को त्रिपुरा में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनका सोमवार को उनके गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 

आठ साल के बेटे नक्श ने पिता को मुखाग्नि दी। राजस्थान पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। जवान के पिता राजेश सिंह को तिरंगा सौंपा गया। इस दौरान शहीद की पत्नी ममता बेसुध हो गई। इससे पूर्व राजगढ़ शहीद स्मारक से हरपालू सांवल गांव तक लगभग 13 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों ग्रामीण, युवा, महिलाएं और बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर बाइक और गाड़ियों के साथ शामिल हुए। सादुलपुर थाना परिसर के सामने थाना अधिकारी राजेश सिहाग, हमीरवास थाना अधिकारी जय कुमार भादू सहित पुलिस स्टाफ ने पुष्प अर्पित कर जवान को श्रद्धांजलि दी।

साल 2009 में हुए थे भर्ती

कुलदीप 19 अक्टूबर 2009 को त्रिपुरा स्टेट राइफल्स में भर्ती हुए थे। कुलदीप पूनिया की पत्नी ममता ने बताया कि अंतिम बार 18 मई को उनसे बात हुई थी। उस समय वे पूरी तरह स्वस्थ थे, किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं थी। कुलदीप पूनिया के छोटे भाई मनदीप की दो साल पहले हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery