Tuesday, July, 14,2026

11 साल में राष्ट्र निर्माण व युवा सशक्तीकरण के केंद्र में आए खेल: मंत्री

राजसमंद: प्रदेश के खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने रविवार को राजसमंद में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। उन्होंने स्टेडियम के दौरे के दौरान खिलाड़ियों और खेल अधिकारियों से मुलाकात की और क्षेत्र में खेलों की मौजूदा स्थिति और उपलब्ध सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की।

निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 सालों में खेलों को राष्ट्र निर्माण और युवा सशक्तीकरण के केंद्र में लाया गया है। उन्होंने जोर दिया कि खेल अब केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं रहे, बल्कि ये युवाओं के व्यक्तित्व विकास, अनुशासन और राष्ट्रीय गौरव से जुड़े एक बड़े अभियान का हिस्सा बन गए हैं। कर्नल राठौड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने खेल सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया है। इस मौके पर राठौड़ ने नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में राजभोग झांकी के दर्शन किए।

प्रतिभाओं और भोपा, पुजारी व संतों का सम्मान

राजसमंद शहर के भिक्षु नीलयम परिसर में रविवार को मंत्री राठौड़ के मुख्य आतिथ्य में किरण माहेश्वरी स्मृति मंच के बैनर तले सनातन संगम हुआ। इसमें राजसमंद विधानसभा क्षेत्र के एक हजार से अधिक भोपा, पुजारी और संतों का सम्मान किया गया। इसके अलावा 10वीं और 12वीं में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 1500 से अधिक छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। आयोजन की सूत्रधार विधायक दीप्ति माहेश्वरी रहीं। राठौड़ ने कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र में ऐसे आयोजन होने चाहिए, जहां धर्म, संस्कृति और शिक्षा एक मंच पर आए।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery