Thursday, August, 27,2026

उदयपुर में तेंदुए व बूंदी में मादा भालू का हमला, सात घायल

उदयपुर/बूंदी: राज्य के उदयपुर और बूंदी जिलों में वन्यजीवों के हमलों से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। उदयपुर के उमरड़ा खेड़ा में तेंदुए ने पांच ग्रामीणों को घायल किया, जबकि बूंदी के बगली गांव में मादा भालू ने तीन चरवाहों पर हमला कर एक को गंभीर घायल कर दिया। वन विभाग ने दोनों क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई है। उदयपुर के उमरड़ा खेड़ा गांव में बुधवार सुबह तेंदुए ने तीन ग्रामीणों पर हमला कर घायल कर दिया। पूर्व सरपंच गोपाल मीणा के अनुसार सुबह करीब छह बजे जग्गा (60) पुत्र कालू मीणा, रितेश (20) पुत्र गंगाराम और कालू (40) और लोगरी बाई (45) घरों से बाहर निकले थे। आबादी क्षेत्र के पास पहले से घात लगाकर बैठे तेंदुए ने अचानक उन पर हमला कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। पहाड़ी क्षेत्र में वाहन नहीं पहुंचने के कारण ग्रामीण घायलों को खाट पर लिटाकर सड़क तक लाए और अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर गिरवा तहसीलदार गणेश कुमार विजयवर्गीय, पटवारी महेंद्र सिंह चौहान और आशीष नलवाया भी पहुंचे। घायलों का एमबी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं मंगलवार को तेंदुए के हमले में घायल एमबी अस्पताल में उपचाररत उमरड़ा खेड़ा निवासी लोगरलाल मीणा (45) की बुधवार शाम को मौत हो गई। वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई है।

भालू के हमले में घायल कालूलाल के सिर पर 70 से ज्यादा टांके लगे

बूंदी जिले के रामगढ़ टाइगर रिजर्व की इंद्रगढ़ रेंज में बगली गांव के पास मंगलवार देर शाम मादा भालू ने तीन चरवाहों पर हमला कर दिया। रामगढ़ टाइगर रिजर्व के एसीएफ हरि सिंह हाड़ा के अनुसार तीन चरवाहे पहाड़ी क्षेत्र में मौजूद थे, तभी भालू अचानक सामने आ गया। दो चरवाहों ने पेड़ पर चढ़कर जान बचाई, जबकि कालूलाल पर भालू ने हमला कर गंभीर घायल कर दिया। परिजन उसे बूंदी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। प्लास्टिक सर्जन डॉ. आशीष व्यास और जनरल सर्जन डॉ. शुभम व्यास ने करीब डेढ़ घंटे की सर्जरी कर सिर के घावों पर 70 से ज्यादा टांके लगाए। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर है। बुधवार सुबह रेंजर जितेंद्र वर्मा सहित वन विभाग की टीम बगली पहुंची और ग्रामीणों व परिजनों से जानकारी ली। रेंजर जितेंद्र वर्मा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery