Thursday, July, 23,2026

आयकर दाताओं ने भी भर दिए तीर्थ यात्रा के आवेदन... अब होंगे निरस्त

उदयपुर: वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026 में अपात्र लोगों द्वारा आवेदन किए जाने के मामलों के बाद देवस्थान विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। विभाग के उपायुक्त जतिन गांधी ने बताया कि शिकायतें मिलने पर संदिग्ध आवेदनों का सत्यापन कराया जा रहा है। जांच में आयकरदाता पाए जाने वाले आवेदकों के आवेदन तत्काल निरस्त कर दिए जाएंगे। योजना के नियमों के अनुसार आयकरदाता इस सुविधा के पात्र नहीं हैं, इसलिए ऐसे किसी भी आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस बार पात्रता जांच प्रक्रिया को पहले से अधिक मजबूत बनाया गया है। यात्रा पर रवाना होने से पहले प्रत्येक चयनित यात्री से अनिवार्य रूप से शपथ-पत्र लिया जाएगा, जिसमें उसे यह घोषित करना होगा कि वह आयकरदाता नहीं है। इसी आधार पर अंतिम पात्रता तय की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति गलत जानकारी देकर अथवा तथ्य छिपाकर योजना का लाभ लेने का प्रयास करता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई होगी।

गलत जानकारी देना पड़ेगा भारी

देवस्थान विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई अपात्र व्यक्ति गलत जानकारी देकर यात्रा कर भी लेता है तो उससे यात्रा पर हुआ पूरा सरकारी खर्च वसूला जाएगा। इसके साथ ही नियमानुसार जुर्माना भी लगाया जाएगा। विभाग का कहना है कि योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से पात्र वरिष्ठ नागरिकों को राज्य सरकार की ओर से निशुल्क तीर्थ यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराना है, इसलिए इसकी पारदर्शिता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

अनियमितता या फर्जीवाड़ा बर्दाश्त नहीं: जतिन गांधी

जतिन गांधी ने सभी आवेदकों से अपील की कि आवेदन पत्र में केवल सही और सत्य जानकारी ही दर्ज करें। पात्रता संबंधी नियमों का पालन करने से ही वास्तविक जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को योजना का लाभ मिल सकेगा। विभाग ने संकेत दिए हैं कि सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने तक सभी संदिग्ध आवेदनों की गहन जांच जारी रहेगी। अधिकारियों का कहना है कि योजना में किसी भी प्रकार की अनियमितता या फर्जीवाड़े को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सख्त निगरानी से पारदर्शिता सुनिश्चित होगी और सरकारी संसाधनों का लाभकेवल पात्र वरिष्ठ नागरिकों तक ही पहुंचेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery