Tuesday, July, 14,2026

देव दर्शन के सफर में थम गई 9 लोगों की सांसें, सात घायल

बीकानेर / नागौर: प्रदेश में सोमवार को हुए दो भीषण सड़क हादसों ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। बीकानेर और नागौर जिलों में हुई अलग-अलग दुर्घटनाओं में कुल 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए।

बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर हेमासर फटि के पास कार और डंपर की आमने-सामने भिड़ंत में हरियाणा के फतेहाबाद निवासी एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक दो वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं नागौर जिले के मेड़ता क्षेत्र में जसनगर के पास लूनी नदी की रपट पर प्राइवेट बस और इको कार की टक्कर में 7 वर्षीय बच्ची सहित 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए। घायलों में से 3 को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है। दोनों ही हादसों का शिकार हुए लोग अमावस्या पर पुण्य स्नान के लिए निकले थे।

डंपर और कार में आमने-सामने भिड़न्त

बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में सोमवार दोपहर हुए सड़क हादसे में हरियाणा के एक ही परिवार के 6 लोगों की जान चली गई, जबकि एक दो साल की बच्ची गंभीर घायल हो गई। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर हेमासर फाटे के पास सिजराल होटल के निकट दोपहर करीब दो बजे हुआ, जहां एक कार और डंपर की आमने सामने भिड़ंत हो गई। श्रीडूंगरगढ़ सीओ निकेत पारीक के अनुसार हरियाणा नंबर की कार में कुल सात लोग सवार थे। सभी लोग हरियाणा के फतेहाबाद जिले के निवासी थे और एक ही परिवार से थे। परिवार के सदस्य बीकानेर जिले के मुकाम स्थित गुरु जम्भेश्वर भगवान के समाधि स्थल के दर्शन कर लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि एक बच्चे ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में घायल एक अन्य 2 वर्षीय मासूम बच्ची को बीकानेर ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। पुलिस के अनुसार हादसे में कार चला रहे ओमप्रकाश (50) पुत्र भागीरथ विश्नोई, उनकी पत्नी सोरमा देवी (45) और बेटी प्रमिला (3) के साथ रोनित (4) पुत्र सुरेंद्र कुमार, यशवी (10) पुत्री अमित और खुशी (8) पुत्री संदीप की मौत हुई है। हादसे में तन्वी (2) पुत्री संदीप को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कार से पुष्कर जा रहा था परिवार

नागौर जिले के जसनगर क्षेत्र में सोमवार सुबह हुए हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह जने घायल हो गए। हादसा जसनगर के पास लूनी नदी की रपट पर उस समय हुआ जब एक इको कार और प्राइवेट बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। कार में जैतारण निवासी एक परिवार के नौ सदस्य सवार थे, जो सोमवती अमावस्या पर पुष्कर सरोवर में स्नान के लिए जा रहे थे। सुबह करीब सात बजे जसनगर से आनंदपुर कालू की ओर जा रही बस से उनकी कार की भिड़ंत हो गई। टक्कर से कार पलट गई और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकालकर जसनगर अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जितेंद्र (40), शीला (35) और सात वर्षीय मन्नू को मृत घोषित कर दिया। हादसे में छह अन्य लोग घायल हुए है, जिनमें से तीन को जयपुर रेफर किया गया है। कार सवार सभी लोग करौली जिले के निवासी है और जैतारण क्षेत्र में मजदूरी का कार्य करते हैं। बस में सवार यात्री जो सुरक्षित बताए गए हैं।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery