Friday, April, 10,2026

सुमित गोदारा ने दिया परियोजना को समर्थन

बीकानेर: खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि जैविक खेती और पशुपालन को बढ़ावा देने वाली पहलें किसानों के लिए लाभकारी साबित होंगी। उन्होंने कहा कि भविष्य जैविक खेती का है, इसलिए अधिक से अधिक किसानों को इससे जुड़ना चाहिए। बीकानेर जिले के लूणकरणसर उपखंड के सहजसर गांव में संचालित जैविक कृषि एवं पशुपालन परियोजना की सराहना करते हुए मंत्री ने कोफार्मिन फेडरेशन (कोफेड) की इस पहल को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। कोफेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेन्द्र सेवावत के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री से मुलाकात कर परियोजना की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। इस परियोजना का उद्देश्य सहजसर को 100 प्रतिशत जैविक ग्राम पंचायत के रूप में विकसित करना है।

किसानों की आय बढ़ाने का लक्ष्य

कोफेड द्वारा कोटपूतली के बामनवास कांकर ग्राम पंचायत को भी पूर्ण जैविक मॉडल के रूप में विकसित करने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। यह परियोजना रसायन मुक्त खेती के साथ पशुपालन को सुदृढ़ करने पर केंद्रित है, जिससे किसानों की आय बढ़ाने और स्थायी ग्रामीण अर्थव्यवस्था विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रतिनिधिमंडल में महेश कुमार गुप्ता, भिराजराम जाखड़, ताराचंद सिल्ला और इमराताराम शर्मा शामिल रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery