Tuesday, July, 21,2026

तेज रफ्तार वाहनों की टक्कर से हाईवे पर दो पैंथरों की मौत

कोटा: कोटा-चित्तौड़गढ़ नेशनल हाईवे तथा नेशनल हाईवे-27 पर अलग-अलग सड़क हादसों में दो वयस्क पैंथरों की मौत हो गई। मांडलगढ़ क्षेत्र में जंगल से सड़क पार कर रहे पैंथर को अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। घायल पैंथर कुछ देर तक तड़पता रहा, लेकिन वन विभाग की टीम पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई। कोटा मुकुंदरा टाइगर रिजर्व के डीएफओ मुथू एस ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जाएगी तथा टोल प्लाजा और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर वाहन की पहचान की जाएगी। उधर, बिजौलिया क्षेत्र में मेनाल और लाड़पुरा के बीच नेशनल हाईवे-27 पर भी सड़क पार कर रहे एक लेपर्ड की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। क्षेत्रीय वन अधिकारी विमल रैगर ने बताया कि लेपर्ड के सिर और मुंह पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के बाद नियमानुसार अंतिम संस्कार के लिए भेजा गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery