Sunday, August, 09,2026

अवमानना पर काउंसिल सचिव जमानती वारंट से तलब

जोधपुर: राजस्थान हाई कोर्ट ने न्यायालय के आदेश की चार वर्ष बाद भी पालना नहीं होने पर राजस्थान स्टेट एलाइड एवं हेल्थकेयर काउंसिल, जयपुर के सचिव उत्तम सिंह शेखावत को जमानती वारंट से तलब किया है। एकलपीठ के न्यायाधीश अशोक कुमार जैन ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से न्यायालय में उपस्थित होने के आदेश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 17 अगस्त को होगी।

मामले के अनुसार चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने 30 जुलाई 2020 को ईसीजी तकनीशियन के नियमित पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की थी। महेंद्र सहित सात अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। हाई कोर्ट ने 27 मई 2022 को याचिकाकर्ताओं के ईसीजी तकनीशियन डिप्लोमा का स्थाई पंजीयन प्रमाण पत्र जारी कर नियुक्ति देने के आदेश दिए थे। पालना नहीं होने पर अधिवक्ता यशपाल खिलेरी के माध्यम से 2022 में अवमानना याचिका दायर की गई। नोटिस तामील होने के बावजूद करीब चार वर्ष बीत जाने के बाद भी न्यायालय के आदेश की पालना नहीं की गई और सचिव भी उपस्थित नहीं हुए। इसे गंभीरता से लेते हुए कोर्ट ने वारंट जारी किया।

पैरोल मिली, फिर भी नहीं छूटा आसाराम

जोधपुर। जोधपुर सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम की 20 दिन की पैरोल के बावजूद रिहाई नहीं होने का मामला राजस्थान हाई कोर्ट पहुंच गया है। हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस की अगुवाई वाली बेंच ने राजस्थान सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अदालत ने पूछा कि पैरोल आदेश के बाद भी आसाराम को रिहा क्यों नहीं किया गया। मामले की अगली सुनवाई 17 अगस्त को होगी। फिलहाल आसाराम जोधपुर के आयुर्वेद अस्पताल में पुलिस हिरासत में उपचार करा रहा है। उसके वकीलों ने पैरोल आदेश पर अमल नहीं होने को लेकर हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने खराब स्वास्थ्य के आधार पर अंतरिम जमानत देने से इनकार किया है, हालांकि याचिका लंबित रखी है। सुनवाई में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने आरोप लगाया कि आसाराम ने हाई कोर्ट से पैरोल मांगते समय सुप्रीम कोर्ट में लंबित अंतरिम जमानत याचिका की जानकारी नहीं दी थी। अब सरकार और जेल प्रशासन को रिहाई नहीं होने की स्थिति स्पष्ट करनी होगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery