Wednesday, June, 24,2026

गायत्री राठौड़ अस्पताल पहुंची व्यवस्थाओं की जानी हकीकत

जोधपुर: प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गायत्री राठौड़ ने मंगलवार को उम्मेद चिकित्सालय का निरीक्षण कर प्रसूति सेवाओं, लेबर रूम, ऑपरेशन थिएटर, पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड तथा अन्य चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने चिकित्सा सेवाओं को अधिक प्रभावी, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत में राठौड़ ने कहा कि मरीजों का विश्वास बनाए रखते हुए बेहतर और सुरक्षित उपचार उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और प्रसूताओं से संवाद कर उपचार व्यवस्थाओं एवं मेडिकल प्रोटोकॉल की जानकारी ली। राठौड़ ने बताया कि एनआईसीयू, पीआईसीयू सहित सभी गंभीर चिकित्सा इकाइयों में आवश्यक सुविधाएं सुचारु हैं तथा कैनुला, ग्लव्स सहित जरूरी चिकित्सा सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। निरीक्षण के दौरान डॉ. बी.एस. जोधा, डॉ. सुरेंद्र सिंह शेखावत और डॉ. मोहन मकवाना सहित वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित रहे।

एम्स पहुंचकर प्रसूताओं की ली जानकारी

राठौड़ ने एम्स पहुंचकर भर्ती दोनों प्रसूताओं के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों से उपचार, चिकित्सा प्रबंधन एवं उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद वे पावटा जिला अस्पताल पहुंचीं, जहां उन्होंने भर्ती छह प्रसूताओं से मुलाकात की। इसके बाद जोधपुर स्थित डॉ. सम्पूर्णानन्द आयुर्विज्ञान महाविद्यालय में समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने प्रसूताओं की स्वास्थ्य सेवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नियमित स्वास्थ्य जांच, स्क्रीनिंग और फॉलो-अप सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

PBM पहुंची राठौड़

बीकानेर। प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राठौड़ बीकानेर के पीबीएम अस्पताल भी पहुंची और व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर भर्ती प्रसूताओं से उपचार व सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रशासन के साथ बैठक कर घटनाक्रम की समीक्षा की तथा स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के निर्देश दिए।

प्रसूता के पति ने खुद पर छिड़का पेट्रोल

मृतक शारदा के पति मुकेश ने मंगलवार को पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। लोगों ने उससे बोतल छीन ली। मुकेश का आरोप है कि उसके माता-पिता को पुलिस उठाकर ले गई। पोस्टमार्टम के लिए उसके हस्ताक्षर करवाने का प्रयास किया गया।

भर्ती प्रसूताओं के उपचार में नहीं होगी कमी

जयपुर। चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा है कि जोधपुर के पावटा अस्पताल और एम्स में भर्ती प्रसूताओं के उपचार में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। पावटा जिला अस्पताल में भर्ती छह प्रसूताओं का स्वास्थ्य सामान्य है, जबकि एम्स में भर्ती हाई डायबिटीज एवं उच्च रक्तचाप से पीड़ित एक प्रसूता तथा पीलिया ग्रस्त दूसरी प्रसूता की स्थिति स्थिर बनी हुई है। सभी मरीजों की निगरानी की जा रही है। खींवसर ने बताया कि नागौर व डीडवाना से जुड़े प्रसूताओं के मामलों की रिपोर्ट प्राप्त कर ली गई है। उपलब्ध तथ्यों और चिकित्सकीय जांच के आधार पर किसी प्रकार की चिकित्सीय लापरवाही सामने नहीं आई है।

मांगों पर सहमति के बाद हुआ पोस्टमार्टम

कुचामन सिटी। डीडवाना के राजकीय बांगड़ अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत के बाद शव लेने को लेकर चल रहा गतिरोध मंगलवार को समाप्त हो गया। प्रशासन और परिजनों में सहमति के बाद मृतका के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। उपखंड अधिकारी विकास मोहन भाटी ने बताया कि परिजनों की ओर से आरोपी चिकित्सक को एपीओ करने, पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपए की सहायता, परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी तथा मामले की निष्पक्ष जांच की मांग रखी गई थी। प्रशासन ने मांगों को राज्य सरकार तक भेजने और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery