Monday, September, 21,2026

कर्ज और तनाव में उजड़े दो परिवार, पांच मौतों से सनसनी

अजमेर/टोक: राजस्थान में आर्थिक परेशानी और पारिवारिक तनाव के बीच शनिवार को अजमेर और टोंक में दो परिवारों के पांच लोगों ने आत्महत्या कर ली। अजमेर में फर्नीचर व्यवसायी, उनकी पत्नी और बेटी ने जान दे दी। वहीं मालपुरा में दंपती मृत मिले। दोनों घटनाओं की पुलिस जांच जारी है।

कारोबार में घाटा बढ़ा तो व्यवसायी ने उठाया कदम

अजमेर के आदर्श नगर थाना क्षेत्र के गढ़ी मालियान फर्नीचर व्यवसायी अशोक शर्मा (59), पत्नी इंद्रा शर्मा (52) और पुत्री दीक्षा शर्मा (20) की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। पड़ोसी गुरुदत्त की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को जेएलएन अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अशोक बड़े स्तर पर फर्नीचर कारोबार करते थे और ठेके लेते थे। पड़ोसियों के अनुसार गौरव अपनी पत्नी के साथ जयपुर में रहता है।

दो करोड़ रुपए का कर्ज

फर्नीचर व्यवसायी अशोक शर्मा के बेटे गौरव ने ट्रेडिंग का काम शुरू किया था। बताया जा रहा है कि ट्रेडिंग के लिए उसने पड़ोसियों समेत जयपुर में कई लोगों से पैसे लिए थे। उस पर करीब दो करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज था। इसी वजह से बहू भी पीहर चली गई थी। घटना के समय अशोक का बेटा गौरव दूसरे कमरे में सो रहा था। गौरव जयपुर में निजी नौकरी करता है और करीब दो दिन पहले ही अजमेर आया था। उसकी पत्नी अपने मायके गई हुई थी। पुलिस परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर घटना की पृष्ठभूमि जानने का प्रयास कर रही है।

परिवार के सामने खुला मौत का राज

टोंक जिले के मालपुरा के पाटौदी मोहल्ले में लक्ष्मीनारायण (32) पुत्र हीरालाल और पत्नी मधु (30) मृत मिले। दोपहर करीब पौने एक बजे 13 वर्षीय बेटी स्कूल से घर लौटी तो कमरा अंदर से बंद मिला। ताऊ की मदद से दरवाजा खोलने पर दोनों मृत मिले। डीएसपी आशीष प्रजापत और थाना प्रभारी चेनाराम जाट मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार लक्ष्मीनारायण बर्तन की दुकान पर काम करता था। दंपती के दो बेटियां और एक बेटा है। पुलिस मौत की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

तीन दिन से चल रहा था विवाद

डीएसपी आशीष प्रजापत के अनुसार लक्ष्मीनारायण तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके दोनों बड़े भाई सब्जी के ठेले लगाते हैं। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि पति-पत्नी के बीच करीब तीन दिन से विवाद चल रहा था। महिला के गले पर खरोंच के निशान भी मिले हैं। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery