Tuesday, June, 09,2026

20 हजार की रिश्वत लेते एईएन समेत 2 अरेस्ट

टोक: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली निगम के सहायक अभियंता नवनीत सिंह गुर्जर और संविदा पर कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर मोहम्मद शाजिम को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। दोनों पर वीसीआर को सेटल करने और जब्त मीटर वापस देने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है।

एसीबी के अनुसार, परिवादी ने शिकायत दी थी कि बिजली निगम की टीम उसके घर से मीटर हटाकर ले गई थी। इसके बाद एईएन नवनीत सिंह गुर्जर वीसीआर भरने की धमकी देकर तथा मीटर लौटाने के एवज में 25 हजार रुपए की मांग कर रहे थे। शिकायत सही पाए जाने पर रिश्वत की राशि 20 हजार रुपए तय हुई। एसीबी ने परिवादी को केमिकल लगे नोट दिए। जब परिवादी एईएन के कार्यालय पहुंचा तो एईएन ने राशि कंप्यूटर ऑपरेटर मोहम्मद शाजिम को देने के निर्देश दिए। शाजिम के राशि लेते ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

नामांतरण के बदले रिश्वत लेते बाबू और संविदाकर्मी गिरफ्तार

कोटा। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कोटा ने कोटा विकास प्राधिकरण में कार्रवाई करते हुए एक बाबू और संविदाकर्मी को रिश्वत प्रकरण में गिरफ्तार किया है। एसीबी ने संविदाकर्मी कपिल राज खींची को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप किया, जबकि बाबू जुगल किशोर मीणा को बाद में हिरासत में लिया गया। एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय स्वर्णकार ने बताया कि परिवादी ने शिकायत दी थी कि श्रीनाथपुरम स्थित पैतृक मकान के नामांतरण के लिए फाइल में तकनीकी आपत्तियां लगाकर उसे परेशान किया जा रहा था। आरोपियों ने वैध कार्य करने के बदले 50 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के सत्यापन में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर डीएसपी अनीस अहमद के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी पहले ही 20 हजार रुपए ले चुके थे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery