Friday, July, 17,2026

संविदाकर्मी के पिता को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते दबोचा

पाली: भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान के तहत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को प्रदेश में तीन बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए पाली, जोधपुर और श्रीगंगानगर में तीन आरोपियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। तीनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पाली जिले के सोजत रोड में एसीबी ने नगरपालिका के संविदाकर्मी के पिता परमानंद शर्मा को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। आरोप है कि पैतृक भूखंड का पट्टा जारी कराने के बदले यह राशि मांगी गई थी। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने जाल बिछाकर आरोपी को पकड़ लिया। जांच में सामने आया कि सेवानिवृत्ति के बाद परमानंद अपने बेटे के नाम पर संविदा नियुक्ति कराकर स्वयं ही काम देख रहा था।

वहीं, जोधपुर जिले में ग्राम पंचायत ठाडिया के ग्राम विकास अधिकारी रामनरेश मीणा को प्रधानमंत्री आवास योजना की अंतिम किस्त जारी करने के बदले 3,500 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। परिवादी की शिकायत सही पाए जाने पर एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई कर आरोपी को दबोच लिया। दोनों मामलों में जांच जारी है।

गायनी विशेषज्ञ को रिश्वत लेते पकड़ा

श्रीगंगानगर। घड़साना के राजकीय चिकित्सालय में एसीबी ने गायनी विशेषज्ञ डॉ. महेंद्र सिंह चौधरी को उपचार संबंधी कार्य के बदले 3,500 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। परिवादी की शिकायत सही पाए जाने के बाद एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई की। आरोपी चिकित्सक को मौके से रिश्वत की राशि सहित गिरफ्तार किया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery