Wednesday, August, 19,2026

यूपी पुलिस के एसआई सहित चार पुलिसकर्मी घूस लेते ट्रैप

सीकर: उत्तरप्रदेश के अयोध्या साइबर क्राइम थाने में सब इंस्पेक्टर यशवंत सिंह समेत चार पुलिसकर्मियों को राजस्थान एसीबी की टीम ने मंगलवार को सीकर में 2.80 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। सीकर एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय कुमार के अनुसार आरोपियों ने साइबर मामले में परिवादी के भाई का नाम हटाने के बदले 4 लाख रुपए मांगे थे। सत्यापन के बाद सौदा 2.80 लाख रुपए में तय हुआ। एसीबी ने जाल बिछाकर रसीदपुरा टोल के पास कार्रवाई की।

गिरफ्तार आरोपियों में सब इंस्पेक्टर यशवंत सिंह, कांस्टेबल गौरव चारग, पवन त्रिपाठी और सोहनलाल शामिल हैं। एसीबी के अनुसार रिश्वत की राशि सोहनलाल ने प्राप्त की। टीम को देखकर आरोपियों ने वाहन से भागने का प्रयास किया और पीछा करने के दौरान एसीबी की गाड़ी को टक्कर मारने की कोशिश भी की। करीब दो-तीन किलोमीटर पीछा करने के बाद टीम ने चारों को पकड़ लिया।

मुकदमें में भाई का नाम हटाने को मांगी थी चार लाख की घूस

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविंद गुप्ता ने बताया कि परिवादी ने अयोध्या साइबर क्राइम थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 22/2024 में अपने भाई का नाम हटाने के लिए रिश्वत मांगे जाने की शिकायत दी थी। 17 अगस्त को माग का सत्यापन कराया गया। इसके बाद जयपुर एसीबी के उप महानिरीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में सीकर एसीबी की टीम ने कार्रवाई की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय कुमार के नेतृत्व और पुलिस निरीक्षक सुभाष मील की टीम ने ट्रैप किया। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव और पुलिस महानिरीक्षक एस. परिमला के सुपरविजन में आरोपियों से पूछताछ जारी है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

800 किमी दूर से रिश्वत लेने आए

एएसपी विजय कुमार ने बताया कि अयोध्या साइबर पुलिस के सब इंस्पेक्टर यशवंत सिंह, कॉन्स्टेबल गौरव, सोहन और पवन त्रिपाठी 800 किमी दूर से रिश्वत लेने आए थे। तीन से वे यहां पर रुके हुए थे। रिश्वत की राशि लेकर जाते समय एसीबी टीम ने सीकर-बीकानेर नेशनल हाईवे पर रसीदपुरा टोल पर आरोपियों को गाडी को रोका। एसीबी टीम को आता देख चारों पुलिसकर्मियों ने कार से भागने की कोशिश की। एसीबी की टीम ने रशीदपुरा से लगभग दो-तीन किलोमीटर दूर तक पीछा कर उन्हें पकड़ा। इसके बाद चेकिंग के दौरान उनके पास से रिश्वत के 2.80 लाख रुपए मिले। पूछताछ में तीनों आरोपी रकम के बारे में बता नहीं पाए।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery