Wednesday, November, 05,2025

देशभर से आए श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में लगाई डुबकी

अजमेर: तीर्थ नगरी पुष्कर में कार्तिक एकादशी के साथ रविवार को पंचतीर्थ महास्नान का शुभारंभहुआ। एकादशी स्नान के साथ ही पुष्कर के वार्षिक धार्मिक मेले का आगाज भी हो गया। इस अवसर पर देशभर से बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में आस्था की डुबकी लगाई और धर्म अनुष्ठानों में भाग लिया। रविवार को अलसुबह से ही घाटों पर महिलाओं और पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जिन्होंने पूजा, तर्पण और दान-पुण्य कर धार्मिक आस्था का परिचय दिया। मेले का समापन 5 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर होने वाले महास्नान के साथ होगा। ऐसी मान्यता है कि कार्तिक शुक्ल एकादशी से पूर्णिमा तक जगत पिता ब्रह्मा जी ने पुष्कर सरोवर में सृष्टि यज्ञ किया था। इस दौरान स्वयं ब्रह्माजी सहित सभी 33 कोटि देवी देवता ब्रह्म सरोवर में ही विद्यमान रहते हैं तथा सरोवर में स्नान करने मात्र से अक्षय पुण्य फल की प्राप्ति होती है। पंच तीर्थ स्नान को पांच भीष्म स्नान भी कहते हैं।

आध्यात्मिक यात्रा का जगह-जगह स्वागत

पुष्कर के गुरुद्वारे से आध्यात्मिक यात्रा भी शुरू हुई। यात्रा की शुरुआत कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत और निवर्तमान सभापति कमल पाठक ने हरी झंडी दिखाकर की। यात्रा गुरुद्वारे से शुरू होकर ब्रह्मा मंदिर होते हुए मेला मैदान तक पहुंची। मार्ग में यात्रा का नगरवासियों और विभिन्न संगठनों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। आध्यात्मिक यात्रा में संत-महंत, विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि और विदेशी पर्यटक भी शामिल हुए।

सुरक्षा और यातायात के विशेष प्रबंध

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस, एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस और ट्रैफिक विभाग ने विशेष सुरक्षा और यातायात प्रबंध किए हैं। सीओ ग्रामीण रामचंद्र चौधरी ने बताया कि मेले के दौरान वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है ताकि यातायात सुचारू रूप से चल सके।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery