Wednesday, November, 05,2025

पुष्कर में नगाड़ों की गूंज, सवा लाख दीपकों से जगमगाए घाट

अजमेर: विश्व प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले का गुरुवार को भव्य शुभारंभहुआ। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने पारंपरिक विधि-विधान से भगवान ब्रह्मा जी की पूजा-अर्चना कर मेले का शुभारंभ किया। पूजा-अर्चना के बाद उपमुख्यमंत्री ने ध्वजारोहण कर मेले की औपचारिक शुरुआत की। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, दीया कुमारी ने बच्चों के बीच पहुंचकर उनका उत्साहवर्धन किया। बच्चों के साथ-साथ विदेशी पर्यटक भी इस भव्य आयोजन में सम्मिलित हुए और राजस्थान की संस्कृति का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान 101 नगाड़ों की सामूहिक प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को गुंजायमान कर दिया। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने स्वयं भी नगाड़ा बजाकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और उपस्थित जनता का अभिवादन स्वीकार किया।

इस अवसर पर दीया कुमारी ने कहा कि पुष्कर मेला राजस्थान की संस्कृति, परंपरा और आस्था का प्रतीक है। इस वर्ष मेले को बड़े स्तर पर आयोजित किया गया है ताकि पर्यटकों को राजस्थान की समृद्ध संस्कृति की झलक देखने को मिले। उन्होंने बताया कि पुष्कर कॉरिडोर की डीपीआर तैयार हो चुकी है और जल्द ही इसका कार्य धरातल पर दिखाई देगा। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि 19 नवंबर को हर संभाग मुख्यालय पर 'घूमर' महोत्सव आयोजित किया जाएगा, जो राजस्थान की सांस्कृतिक पहचान को आगे बढ़ाने का एक प्रयास है। शाम को पुष्कर सरोवर के 52 घाटों पर सवा लाख दीपक जलाए गए। पुष्कर घाट पर महाआरती हुई।

पांच नवंबर तक चलेगा मेला

पांच नवंबर तक चलने वाले इस मेले में देश-विदेश से हजारों की संख्या में पर्यटकों की आवाजाही होगी। यह मेला न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है बल्कि राजस्थान की लोक कला, संगीत और परंपराओं का जीवंत उत्सव भी प्रस्तुत करता है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत, संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह, जिला कलेक्टर लोकबंधु, एसपी वंदिता राणा, भाजपा अजमेर देहात जिला अध्यक्ष जीतमल, सभापति कमल पाठक, जनप्रतिनिधि, मेला आयोजन समिति के सदस्य, कलाकार और बड़ी संख्या में पर्यटक मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery