Wednesday, February, 04,2026

ड्रग्स फैक्ट्री पकड़ी, 5 करोड़ की खेप जब्त

प्रतापगढ़: पुलिस ने सोमवार को एक किराना दुकान और अनाज गोदाम की आड़ में चल रही एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। इस दौरान पुलिस ने करीब 5 करोड़ रुपए का मादक पदार्थ और कच्चा माल जब्त किया। थानाधिकारी शंभुसिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि वाटरवर्क्स रोड स्थित कुछ नाकोड़ा किराना के पीछे संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। इस पर टीम ने गोदाम के अंदर बने गुप्त कमरे में दबिश दी। कमरे की तलाशी लेने पर वहां भारी मात्रा में ड्रग्स और उसे बनाने का सेटअप मिला। पुलिस ने मौके से 106 ग्राम एमडी और इसे तैयार करने में प्रयुक्त होने वाला 114.750 किलोग्राम लिक्विड केमिकल, मशीनें व अन्य उपकरण जब्त किए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी धर्मचन्द मोगरा जैन और रोहित मोगरा जैन किराना व्यापार की आड़ में इस काले कारोबार को अंजाम दे रहे थे। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए।

नागौर में पकड़ी 1.35 करोड़ की एमडी

नागौर। डीएसटी टीम व खींवसर पुलिस ने पांचलासिद्धा में एक मकान पर छापा मारकर 1.35 करोड़ की एमडी ड्रग्स बरामद कर एक महिला को अरेस्ट किया है। एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पांचलासिद्धा निवासी श्रवणराम बिश्नोई घर से नशे का नेटवर्क चला रहा है। इस पर टीम ने दबिश दी तो मुख्य आरोपी श्रवणराम पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया। पुलिस को मकान के बाथरूम में बने एक सीक्रेट चैम्बर से 670 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। इस दौरान नशीले पदार्थों की बिक्री से कमाए गए 11.23 लाख रुपए, लेन-देन की डायरियां भी जब्त की गई है। पुलिस ने श्रवणराम की पत्नी पूजा बिश्नोई (23) को गिरफ्तार किया है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery