Thursday, July, 02,2026

पत्नी व दो बच्चों की हत्या के बाद किसान ने किया सुसाइड

फलौदी: जिले के देवू थाना क्षेत्र के फतेहगढ़ गांव में मंगलवार को एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि किसान गेनाराम (35) ने पहले अपनी पत्नी पुष्पा (32) और पुत्री खुशबू (13) व पुत्र किशन (10) की गला घोंटकर हत्या की, इसके बाद स्वयं फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही होगी।

देचू थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब आठ बजे खेत में चार शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला और दोनों बच्चों के शव जमीन पर पड़े मिले, जबकि गेनाराम का शव फंदे से लटका हुआ था। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए और चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया।

खेतों में मजदूरी करता था परिवार

पुलिस के अनुसार मृतक परिवार मूल रूप से पाली जिले के रोहट क्षेत्र के बीठू गांव का निवासी था। रोहट थानाधिकारी पदमपाल सिंह ने बताया कि गेनाराम करीब चार वर्ष पहले रोजगार की तलाश में परिवार सहित फतेहगढ़ गांव आया था। वह खेतों में मजदूरी और कृषि कार्य करता था तथा परिवार भी उसके साथ वहीं रह रहा था।

पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि पिछले कुछ समय से गेनाराम की पत्नी पुष्मा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। परिजनों के अनुसार उसका उपचार कराया जा रहा था और उसे एक भोपा (तांत्रिक) के पास भी ले जाया गया था। परिवार को आशंका थी कि उस पर भूत-प्रेत का साया है। पुलिस का कहना है कि इस पहलू सहित सभी संभावित कारणों की निष्पक्ष जांच की जा रही है और किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। घटना के बाद फतेहगढ़ और बीठू गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर साक्ष्य सुरक्षित किए तथा परिजनों और आसपास के लोगों के बयान दर्ज करने शुरू कर दिए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery