Monday, June, 15,2026

एक गिरफ्तार, ट्रैक्टर और 78 हजार अफीम के पौधे जब्त

डीडवाना: अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए परबतसर पुलिस ने अफीम की खेती का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने ग्राम बांसड़ा में 5600 वर्गमीटर क्षेत्र में फैली अफीम की खेती को नष्ट करवाया। इस दौरान 78,611 गीले अफीम के पौधे जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि अफीम के इन पौधों की बाजार में अनुमानित कीमत लगभग दो करोड़ रुपए है।

पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार नशे की वस्तुओं के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कार्रवाई में एक मेसी ट्रैक्टर भी जब्त किया गया है। पुलिस ने परबतसर के अरत निवासी 25 वर्षीय पांचूराम को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि परबतसर थाना क्षेत्र के बांसड़ा गांव में पहाड़ी की तलहटी में अवैध रूप से अफीम की फसल बोई गई है, जिसे बाजार में बेचने की योजना है। इस पर थाना अधिकारी जगदीश मीणा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। इस टीम ने खेत पर छापा मारा, जहां से आरोपी पांचूराम को गिरफ्तार किया गया, जबकि तीन आरोपी मौके से फरार हो गए। इस कार्रवाई में 3 बीघा खेत में अफीम की खेती पाई गई। इस दौरान पुलिस ने मौके से अफीम के 78,611 पौधे जब्त किए, जिन्हें आरोपी बाजार में बेचने ही वाला था।

मुख्य आरोपी है फरार

मामले का मुख्य आरोपी बासड़ा निवासी नौरताराम (उदाराम का दत्तक पुत्र) तथा भंवराराम और हेमाराम फरार हैं। एनडीपीसी एक्ट की थारा 8/18 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी जगदीश मीणा और उप-निरीक्षक मुद्रालाल विश्नोई समेत 19 पुलिसकर्मियों की टीम शामिल रही। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिनेन्द्र जैन और वृत्ताधिकारी भवानीसिंह की निगरानी में यह कार्रवाई की गई। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery