Friday, September, 26,2025

सादड़ी में बन रही प्रदेश की सबसे बड़ी परशुराम प्रतिमा

पाली: राजस्थान के पाली जिले की सादड़ी तहसील में भगवान परशुराम की प्रदेश की सबसे बड़ी प्रतिमा का निर्माण कार्य चल रहा है। यह स्थल कुंभलगढ़ की पहाड़ियों के नजदीक स्थित है, जहां पर भगवान परशुराम ने शिव की आराधना की थी, इसलिए इसे परशुराम महादेव कहा जाता है। सादड़ी के निवासियों ने परशुराम प्रतिमा अनावरण समिति के माध्यम से 21 फीट ऊंची प्रतिमा का निर्माण करवाने का निर्णय लिया। प्रतिमा के निर्माण के लिए जयपुर के भारती शिल्पकला स्टूडियो के सुप्रसिद्ध मूर्तिकार महावीर भारती को ऑर्डर दिया गया।

फरसे की लंबाई होगी 11 फीट

मूर्तिकार महावीर भारती ने बताया कि परशुराम जी की प्रतिमा आशीर्वाद मुद्रा में बनाई जा रही है। बाएं हाथ में फरसा कंधे पर टिका होगा, जिसकी लंबाई 11 फीट है, वहीं 18 फीट का धनुष बाएं कंधे पर धारण किया गया है। दाएं कंधे पर 6 फीट लंबा तरकश सुशोभित होगा। प्रतिमा के दाएं हाथ की हथेली में ॐ की आकृति उकेरी गई है और चेहरे पर सौम्य भाव प्रदर्शित किए गए हैं।

प्रतिमा को तैयार करने में अभी लगेंगे पांच माह

उन्होंने बताया कि प्रतिमा को तैयार करने में अभी पांच माह का समय और लगेगा। फिलहाल क्ले मॉडल तैयार करके डाई प्रोसेस शुरू किया गया है। यह प्रतिमा पंचधातु से लास्ट वेक्स प्रोसेस में बनाई जाएगी, जिसका कुल वजन करीब 5 टन होगा। इस पर विशेष तकनीक से कलर किया जाएगा, जिससे इसकी चमक लंबे समय तक बनी रहेगी। मूर्तिकार महावीर भारती इन दिनों 31 फीट ऊंची 11 मुखी हनुमान प्रतिमा का भी निर्माण कर रहे हैं। उन्हें देशभर में महाराणा प्रताप की सबसे ज्यादा प्रतिमाएं बनाने का गौरव हासिल है। उनके कार्यों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित सात राज्यों के मुख्यमंत्रियों और कई महान हस्तियों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery