Wednesday, February, 04,2026

मिट्टी ढहने से चार युवक दबे, 2 की मौत

पाली: जिले के चंडावल थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। चंडावल से केरिया बेरा मार्ग पर स्थित बावरियों की ढाणी में 20 फीट गहरे गड्ढे की मिट्टी अचानक ढहने से चार लोग उसमें दब गए। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

सीओ सोजत सिटी रतनाराम देवासी ने बताया कि मृतकों की पहचान महेंद्र कुमार (34) पुत्र संपतराम बावरी और लक्ष्मण (26) पुत्र बालूराम बावरी के रूप में हुई है। दोनों के शव सोजत सिटी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। वहीं, जवरीलाल (26) पुत्र संपतलाल बावरी और मनोहर (42) पुत्र संपतलाल बावरी घायल हो गए, जिनका सोजत सिटी अस्पताल में इलाज जारी है। ढाणी में ट्यूबवेल से करीब 300 फीट दूर स्थित खुले कुएं का जलस्तर बढ़ाने के लिए करीब 40 फीट लंबा और 20 फीट गहरा गड्डा खोदा गया था। चारों युवक गड्ढे में खड़े होकर पाइपलाइन जोड़ रहे थे, तभी अचानक मिट्टी ढह गई और यह हादसा हो गया। ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन दो युवकों को बचाया नहीं जा सका।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery