Saturday, April, 12,2025

नशेड़ी तोते फेर रहे हैं अफीम किसानों की मेहनत पर पानी

झालावाड़: जिले में काला सोना के नाम से पहचानी जाने वाली अफीम की खेती इन दिनों परवान पर है। कुछ दिनों बाद इसमें चीरा लगना शुरू होगा, मगर कई किसान इन दिनों काफी परेशान हैं। उनके सामने कई मुसीबते हैं, जो उसकी मेहनत पर पानी फेर रही हैं। किसानों की कहानी आपको सुनने में थोड़ी अजीब लगेगी, लेकिन यह समस्या किसान के लिए सिरदर्द से कम नहीं है। 

दरअसल, इन दिनों अफीम पैदावार करने वाला किसान अपने पूरे परिवार के साथ अफीम के पौधों से तोते उड़ाने में लगे हैं। वे
सुबह 5 बजे से शाम 7 बजे तक खेतों के चारों तरफ खड़े रहकर तोतों को उड़ा रहे हैं, क्योंकि तोते अफीम के डोडे को तोड़कर ले जा रहे हैं।

पलभर में तोते या तो डोडे को चट कर रहे हैं या उड़ाकर ले जा रहे हैं। हैरान की बात ये भी है कि एक बार तोते को इस अफीम डोडे के स्वाद की लत लग जाती है तो वह नशेड़ी हो जाता है और बार-बार अफीम के डोडे तोड़ने आता है। इससे अफीम की फसल को नुकसान पहुंच रहा है। जाहिर है, अफीम की खेती करने वाले किसान को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।

अफीम की खेती में चलती है यह प्रक्रिया

जिले में खेतों में अफीम फसल पक कर तैयार हो गई है, जल्द ही चीरा लगने वाला है। इसके बाद डोडों में दूथ आता है, जो किसान द्वारा अफीम के रूप में निकाला जाता है। इसी दूध को बाद में इकट्ठा कर सरकार को बेचा जाता है। किसान की मेहनत का फल यही दूध होता है, लेकिन तोते किसान के वे डोडे चीरा लगने से पहले ही डोडे तोड़ कर नुकसान पहुंचा रहे हैं।

24 घंटे कर रहे हैं खेत की निगरानी

इस परेशानी पर किसानों ने निगरानी के लिए अब 24 घंटे सखेतों पर परिवार सहित डेरा डाल रखा है। किसानों को रात्रि में चोरों और जानवरों का खतरा बना रहता है, तो दिन में सबसे बड़ा खतरा नशेड़ी तोतों से बना हुआ है। ऐसे में किसान अब अपने परिवार के साथ रात-दिन खेतों में रहकर तोतों को उड़ा रहा है। वहीं, कई किसान जाली लगाकर तो कई किसान गोफन से इन तोतों को उड़ा रहे हैं। अफीम की पैदावार किसानों के लिए जहां वरदान है तो वहीं मुसीबत से कम नहीं है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery