Thursday, August, 20,2026

ओम बिरला ने किया 14.62 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

कोटा: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को सुल्तानपुर कृषि उपज मंडी में माताओं-बहनों और क्षेत्रवासियों के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर सुल्तानपुर नगर पालिका क्षेत्र में करीब 14.62 करोड़ रुपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर बिरला ने कहा कि सुल्तानपुर सहित पूरे क्षेत्र में सड़क, सिंचाई, पेयजल, स्वास्थ्य, खेल और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए करीब 1400 करोड़ रुपए के विकास कार्य लगातार जारी हैं। नोनेरा बांध से कोटा-बूंदी के करीब 750 गांवों में घर-घर शुद्ध पेयजल पहुंचाने का कार्य भी प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि सुल्तानपुर में सामुदायिक भवन, इंडोर स्टेडियम, डिस्पेंसरी, बाईपास रोड, डंपिंग यार्ड और कृषि उपज मंडी में नए शेड सहित कई विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ाए जा रहे हैं। इन कार्यों से क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी और स्थानीय विकास को गति मिलेगी।

इटावा में मनाया लोकसभा अध्यक्ष ने रक्षा बंधन उत्सव

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को इटावा (कोटा) में आयोजित रक्षाबंधन उत्सव कार्यक्रम में माताओं-बहनों और क्षेत्रवासियों से संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों की आधारशिला भी रखी। इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा कि पीपल्दा विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, खेल, सिंचाई और सड़क कनेक्टिविटी सहित करीब 5 हजार करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न परियोजनाएं प्रगति पर हैं।

इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के पूरा होने के बाद पीपल्दा क्षेत्र में सुविधाओं का विस्तार होने के साथ ही रोजगार और विकास के नए अवसर भी सृजित होंगे। क्षेत्र में चल रही परियोजनाएं आने वाले समय में विकास के नए आयाम स्थापित करेंगी।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery