Tuesday, April, 07,2026

एग्रो आधारित उद्योगों से युवाओं को मिलेगा रोजगारः ओम बिरला

कोटा/बूंदी: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र कोटा-बूंदी के दौरे के दौरान विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के समग्र विकास और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया। कोटा जिले के केशवरायपाटन में आयोजित कार्यक्रम में बिरला ने खेल स्टेडियम, सड़क, स्वास्थ्य और पेयजल से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों की सौगात दी। उन्होंने कहा कि भगवान केशवराय जी और बीजासन माता के आशीर्वाद से यह क्षेत्र अब विकास के नए दौर में प्रवेश कर रहा है।

उन्होंनेबताया कि केशवरायपाटन आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिकता का प्रमुख केंद्र रहा है। केंद्र सरकार की प्रसाद योजना के तहत मंदिर परिसर, घाटों के विकास और बेहतर कनेक्टिविटी के लिए कार्य किए जा रहे हैं। इसके साथ ही एग्रो आधारित उद्योगों और प्रोसेसिंग इकाइयों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित किए जा रहे हैं। इसके बाद बूंदी जिले के तालेड़ा में करीब 109 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को क्षेत्रवासियों को समर्पित किया गया। बिरला ने कहा कि तालेड़ा तेजी से एग्रो आधारित उद्योगों के प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है, जहां उद्योगों के विस्तार से रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में उद्योग, कृषि और आधारभूत ढांचे के संतुलित विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। किसानों के लिए सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, फसलों के बेहतर दाम और प्रोसेसिंग इकाइयों की स्थापना से कृषि आय बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery