Wednesday, April, 23,2025

निवाई नगरपालिका फेडरेशन की नई कार्यकारिणी गठित

निवाई: निवाई में सोमवार को राजस्थान नगरपालिका कर्मचारी फेडरेशन की बैठक अधिशाषी अधिकारी मनोहरलाल जाट व नपाध्यक्ष दिलीप इसरानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से फेडरेशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। संरक्षक रिछपालसिंह चौधरी ने बताया कि कनिष्ठ सहायक रामेश्वरप्रसाद सैनी को अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। वहीं सहायक अभियंता चन्द्रप्रकाश मीणा को संरक्षक, शिवपाल सिंह को सलाहकार, हरीशकुमार मीणा को महामंत्री, गजेन्द्रसिंह राजावत को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, तथा लालचंद जमादार को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा कनिष्ठ अभियंता पप्पूलाल मीणा, चन्द्रप्रकाश चौधरी, रोडूलाल सैनी, अरुणकुमार पारीक व बाबूलाल शर्मा को सदस्य मनोनीत किया गया। बैठक में संख्क्षक चौधरी ने कर्मचारियों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर नपाध्यक्ष दिलीप इसरानी व अधिशासी अधिकारी मनोहरलाल जाट ने नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्यों को माला पहनाकर सम्मानित किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery