Monday, September, 14,2026

ग्रामीणों ने सामाजिक कुरीति छोड़ने का लिया संकल्प

नावा, डीडवाना-कुचामन: पांचोता ग्राम के भगवान देवनारायण मंदिर में इंटरनेशनल गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल देव आनंद गुर्जर के दौरे के दौरान आयोजित प्रसादी कार्यक्रम में ग्रामीणों ने महासभा के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। चर्चा में शिक्षा, बेरोजगारी, महिला शिक्षा सहित सामाजिक कुरीतियों पर विचार हुआ।
कर्नल देव आनंद गुर्जर ने गुर्जर समाज के शौर्य का उल्लेख करते हुए ऑपरेशन हिल काका में बलिदान देने वाले 37 गुर्जर-बकरवाल वीरों को नमन किया। उन्होंने कहा कि वर्षों से चल रहे मृत्यु भोज विरोधी जागरूकता अभियान के कारण राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में यह कुरीति लगभग समाप्त हो चुकी है। इस दौरान ग्रामीणों ने मृत्यु भोज नहीं करने की शपथ ली। कार्यक्रम में किशन गुर्जर, करतार सिंह, कमांडो मुकेश लवी और सूबेदार बना सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery