Thursday, April, 02,2026

ग्रामीणों व पुलिस में झड़प, 150 हिरासत में

नागौर: पशु प्रदर्शनी स्थल पर 7 दिनों से चल रहा ग्रामीणों का प्रदर्शन मंगलवार को उग्र हो गया। प्रदर्शनकारी मेड़ता में चल रहे किसान सम्मेलन में विरोध प्रदर्शन के लिए रवाना होने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। धक्का-मुक्की के बीच पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष हनुमान बागड़ा और कांग्रेस नेता मनीष मिर्धा सहित करीब 150 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। कोतवाली थाना सीआई वेदपाल शिवरान ने बताया कि ये लोग मेड़ता में सीएम की सभा में विरोध प्रदर्शन करने के लिए जा रहे थे। पशु प्रदर्शनी स्थल पर समझाइश की कोशिश की गई, लेकिन वे उग्र हो गए। सुरक्षा के लिहाज से इनको हिरासत में लेकर पांचोड़ी थाना ले जाया गया।

दो युवक पानी की टंकी पर चढ़े

इस बीच दोपहर 3 बजे पुलिस की कार्रवाई से नाराज 2 युवक धरना स्थल स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए और किसानों की रिहाई की मांग की, जिन्हें बाद में उतार लिया गया। दरअसल, हाल ही में राज्य सरकार की ओर से पंचायत समितियों का पुनर्गठन किया गया है। इस कड़ी में श्रीबालाजी को नई पंचायत समिति बनाया गया है, जबकि आंदोलन कर रहे ग्रामीणों की मांग है कि श्रीबालाजी की बजाय अलाय को पंचायत समिति बनाया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि नई पंचायत समिति क्षेत्र के 26 में से 24 गांव अलाय को मुख्यालय बनाने के पक्ष में हैं। इसके विरोध में ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा, लेकिन जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो नागौर में पशु प्रदर्शनी स्थल पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

जायज आवाज को दबा रही सरकार

कांग्रेस जिलाध्यक्ष हनुमान बागड़ा ने कहा कि सरकार जनता की जायज मांगों को सुनने की बजाय पुलिस के दम पर आवाज दबाना चाहती है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारियों से यह आंदोलन खत्म नहीं होगा, बल्कि अब यह लड़ाई और तेज होगी। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि जब तक अलाय को पंचायत समिति बनाने की घोषणा नहीं होती, उनका संघर्ष जारी रहेगा।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery