Thursday, January, 29,2026

थाने के सामने कमरे में युवती की गला रेतकर हत्या

तिजारा: मुंडावर में शुक्रवार को एक युवक ने 20 साल की युवती की गला रेतकर हत्या कर दी। युवती का शव पुलिस थाने के सामने एक कमरे में मिला। आरोपी ने घटनास्थल से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। लड़की के पिता ने किडनैप कर रेप करने और फिर हत्या करने का आरोप लगाया है। थाने के सामने मर्डर की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।

उन्होंने मुंडावर थाने के सामने सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने पर करीब 30 मिनट बाद लोग सड़क से हटे। करनीकोट निवासी लड़की के पिता ने बताया कि मेरी 2 बेटियां सुबह 10 बजे नर्सिंग डिप्लोमा का सर्टिफिकेट लेने मुंडावर आई थी। छोटी बेटी जैसे ही नाश्ता लेने गई तो आरोपी बड़ी बेटी का किडनैप कर कमरे पर ले गया। आरोपी ने उसका रेप किया और फिर गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि कमरे में युवती के सिर के बाल और ब्लड फैला हुआ था। प्रथम दृष्टया अनुमान है कि युवती और आरोपी युवक उपेंद्र के बीच छीना झपटी हुई थी। इसी दौरान आरोपी ने युवती के बाल तक नोच डाले। घटना की जानकारी मिलने पर एडिशनल एसपी जया सिंह भी मुंडावर थाने पहुंची और घटना की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने आरोपी युवक से पूछताछ की। आरोपी युवक उपेंद्र कुमार (21) हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के दूंगड़ा गांव का रहने वाला है। उपेंद्र मुंडावर में शेयर मार्केट का काम करता था। वह किराए के कमरे में रहता था। घटना के कुछ देर बाद मृतका के परिजनों और ग्रामीणों ने मुख्य सड़क मार्ग पर जाम लगा दिया। थाना प्रभारी रामनिवास मीणा ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाया। इसके बाद परिजन सड़क से हटे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery