Wednesday, November, 05,2025

मिसाल बन गए अधिकारियों के जनहित में उठाए गए कदम

माउंट आबू: प्रदेश का सबसे ऊंचा शहर माउंट आबू अपनी सुंदरता, हरियाली और स्वच्छ वातावरण के लिए जाना जाता है। इस पर्यटन नगरी में हर साल लाखों सैलानी आते हैं। माउंट आबू के विकास को नई दिशा देने वाले उन अधिकारियों को आज सचा बेधड़क याद कर रहा है, जिन्होंने अपने कार्यों से यहां की जनता के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी।

आईएएस डॉ. अंशु प्रियाः अतिक्रमण मुक्त करवाई करोड़ों की भूमि

माउंट आबू की पार्किंग समस्या को दूर करने के लिए तत्कालीन उपखंड अधिकारी आईएएस डॉ. अंशु प्रिया ने नगर पालिका की करोड़ों रुपए मूल्य की भूमि अशोक वाटिका को अतिक्रमण से मुक्त करवाया। यह भूमि वर्षों से 30 से 40 परिवारों के कब्जे में थी और कचरा डंपिंग यार्ड जैसी स्थिति में पहुंच चुकी थी। नगर पालिका आयुक्त शिवपाल सिंह राजपुरोहित के निर्देश पर जन स्वास्थ्य निरीक्षक राजकिशोर शर्मा ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए कार्रवाई की। अतिक्रमण हटाने के दौरान यहां रह रहे परिवारों को स्वरूपगंज और आबूरोड भेजा गया तथा उन्हें भोजन और जलपान की व्यवस्था भी कराई गई। सफाई के लिए कई डंपर, ट्रैक्टर, जेसीबी और 60 कार्मिक लगाए गए। इसके बाद अशोक वाटिका को पार्किंग स्थल के रूप में विकसित किया गया, जिससे यातायात व्यवस्था में सुधार हुआ। इस बार जन्माष्टमी एवं दीपावली सीजन में पोलोग्राउण्ड को पार्किंग के लिए नहीं खुलवाकर अशोक वाटिका में पार्किंग की माकूल व्यवस्था करवाई गई। वाहन कर नाके से अशोक वाटिका तक एवं शहर में कई जगह पार्किंग स्थल की जानकारी देने के लिए बैनर लगवाए ताकि पर्यटकों को असुविधा न हो।

आईएएस डॉ. जितेंद्र कुमार सोनीः दशहरा महोत्सव की नई पहचान

आईएएस डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी प्रतिभा के धनी हैं और वे जहां भी रहे वहां अपने कार्यों के माध्यम से उन्होंने अमिट छाप छोड़ी। यहां उपखंड अधिकारी रहे आईएएस जितेंद्र कुमार सोनी ने नक्की झील के रावण घाट पर आयोजित रावण दहन कार्यक्रम को पोलो ग्राउंड में स्थानांतरित किया। यह परिवर्तन इतना सफल रहा कि आज यह आयोजन विशाल दशहरा महोत्सव के रूप में प्रसिद्ध हो चुका है, जिसमें हजारों लोग शामिल होते हैं। सोनी वर्तमान में जयपुर में जिला कलेक्टर के पद पर हैं।

आईएएस अरविंद पोसवालः राजस्व में हुई बढ़ोतरी

माउंट आबू में उपखंड अधिकारी रहते हुए आईएएस अरविंद पोसवाल ने नगर पालिका टोल नाके पर राजस्व चोरी रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने पुराने यात्रीकर नाके को वाहन कर नाके में परिवर्तित किया, जिससे जाम की समस्या समाप्त हुई और राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।

आईएएस सुरेश कुमार ओलाः नक्की लेक परिक्रमा पथ बना गौरव पथ

आईएएस सुरेश कुमार ओला ने स्वायत शासन विभाग मे रहते हुए कई ऐसे निर्णय किए, जो प्रदेश के कर्मचारी वर्ग में चर्चा का विषय बने। माउंट आबू उपखण्ड अधिकारी रहते हुए आईएएस सुरेश कुमार ओला ने नक्की झील के परिक्रमा पथ को आकर्षक 'गौरव पथ' के रूप में विकसित कराया। पहले सुनसान रहने वाले इस मार्ग को सुंदर पैदल पथ, पौधों, फूलों और रोशनी से सजाकर जनता को समर्पित किया गया। अब यह स्थल पर्यटकों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र है।

आईएएस डॉ. रविंद्र गोस्वामी: कोरोना काल में सेवा और विकास की मिसाल

कोरोना काल में उपखंड अधिकारी रहे आईएएस डॉ. रविंद्र गोस्वामी ने माउंट आबू की सीमाओं को 90 दिन तक सील रख जनता को सुरक्षित रखा। उन्होंने भामाशाहों के सहयोग से ऑक्सीजन प्लांट लगवाया। शहरी नरेगा योजना का खाका तैयार किया व उसे अमल में लाए, जो अब पूरे प्रदेश ' में चल रही है। सोडा वाटर क्षेत्र को 'रोज गार्डन' के रूप में विकसित कराया। नक्की झील पर राष्ट्रीय उद्यान, सेवन वंडर्स व प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराने का कार्य भी उनके निर्देशन में हुआ।

आईएएस कनिष्क कटारियाः वाहन कर नाके को किया डिजिटल

आईएएस कनिष्क कटारिया ने बतौर उपखण्ड अधिकारी माउंट आबू के वाहन कर नाके की समस्या को बारीकी से समझा। उन्होंने इस वाहन कर नाके को डिजिटलाइज करवाकर फास्ट टैग सुविधा से लैस किया, ताकि कम समय में अधिक वाहन नाके से निकल सके। इसका लाभ भी हुआ और वीकेण्ड पर पर्यटकों को नाके पर लगने वाले जाम से निजात मिली। साथ ही राजस्व में भी वृद्धि हुई।

विकास कार्यों के सहयोगी

इन विकास कार्यों के पीछे समर्पित कार्मिकों की भूमिका भी उल्लेखनीय रही। इनमें तत्कालीन राजस्व अधिकारी जितेंद्र व्यास, भंडार शाखा प्रभारी राजकिशोर शर्मा और जेईएन सर्वेश मीणा जैसे कर्मचारी शामिल रहे, जिन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देशों को पूरी ईमानदारी से निभाया और विकास रूपी रथ के पहिए बने।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery