Thursday, April, 17,2025

सनातन पर टिप्पणी करना विपक्ष की आदत : मंत्री बघेल

उदयपुर/बीकानेर: मोदी सरकार में मत्स्य पालन, पशुपालन और डेवरी राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल और केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने शुक्रवार को प्रदेश के अलग-अलग स्थान पर आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत की।

केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने उदयपुर में प्रबुद्ध जन सम्मेलन में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस, टीएमसी और समाजवादी पार्टी समेत विपक्ष की सनातन धर्म पर टिप्पणी करने की आदत बन गई है। उन्होंने कहा कि यदि विपक्ष में हिम्मत है तो वे दूसरे धर्म पर भी इस तरह बोलकर दिखाएं।

बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महाकुंभको 'मृत्युकुंभ' बताया था। इस टिप्पणी पर बघेल ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और समाजवादी पार्टी के नेता सनातन धर्म को लेकर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।

मोदी सरकार ने बजट में हर वर्ग का रखा ध्यानः केंद्रीय मंत्री साहू

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू प्रबुद्धजन व मध्यवर्गीय परिवार सम्मेलन में शामिल होने के लिए शुक्रवार को बीकानेर पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान मोदी सरकार की योजनाओं की तारीफ की। अमेरिका से डिपोर्ट प्रवासियों के सवाल पर उन्होंने कहा कि अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट किया जाता रहा है। उन्होंने वैध तरीके से यात्रा करने की अपील की है। केंद्रीय बजट को लेकर मंत्री साहू ने कहा कि बजट में गरीब, वंचित, शोषित और पीड़ितों का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 50-55 सालों तक भूखमरी और गरीबी को हटाने की बात कही, लेकिन कोई काम नहीं किया। इससे पूर्व कार्यक्रम में विधायक सिद्धि कुमारी, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर पंचारिया, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सत्यप्रकाश, व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर सिंह मौजूद रहे।

झूठ की राजनीति करती है कांग्रेस

किसानों को किसान सम्मान निधि 12 हजार रुपए की बजाय 9 हजार रुपए मिलने के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान को लेकर साहू ने कहा कि कांग्रेस ने सदा झूठ बोला है। कांग्रेस सदैव झूठ की राजनीति करती रही है। मोदी सरकार किसानों के विकास और उनके सम्मान के लिए काम कर रही है। भाजपा की डबल इंजन सरकार लोगों की अपेक्षा और आकांक्षाओं पर खरी उतरेगी।

राजनीति में भाषा का स्तर सही हो

दिल्ली की नवनियुक्त मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की भाषा को लेकर वायरल हो रहे उनके पुराने बयानों पर साहू ने कहा कि उनको इस बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन राजनीति में भाषा का स्तर सही होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेते ही रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी के रूप में काम करना शुरू कर दिया है। अब दिल्ली विकास के पथ पर आगे बढ़ेगी। इससे पहले बीकानेर पहुंचने पर केंद्रीय राज्यमंत्री साहू का स्थानीय भाजपा नेताओं ने सर्किट हाउस में स्वागत किया।

केंद्रीय बजट बेहतरीन

इससे पहले मंत्री बघेल ने यहां प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते हुए केन्द्र सरकार की योजनाओं और केंद्रीय आम बजट को बेहतरीन बताया। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार हर वर्ग के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने आमजन से केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना सहित अन्य योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery