Friday, June, 27,2025

एक आरोपी लंगड़ाता हुआ... तो दूसरा घिसटते हुए चला

कोटा: पुलिस कई मर्तबा अन्य अपराधियों में भय पैदा करने के लिए कई जतन करती है। ऐसे ही प्रयास का एक उदाहरण जिले के कनवास कस्बे में गुरुवार को देखा गया। बीती 18 मई को एक बाइक के शोरूम में कुर्सी पर बैठने को लेकर विवाद में युवक संदीप शर्मा की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी अतीक उर्फ आदिल और दीपक उर्फ दीपू का पुलिस ने जुलूस निकाला।

दोनों आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं। दरअसल, पुलिस उन्हें गुरुवार सुबह थाने से घटनास्थल पर मौके की तस्दीक करवाने और घटनाक्रम का मौका नक्शा बनाने के लिए लेकर गई थी।

दोनों के पैरों पर चढ़ा था प्लास्टर

थानाधिकारी श्यामाराम ने बताया कि इस कथित परेड के दौरान सड़क पर घिसटते हुए अतीक चल रहा था, क्योंकि उसके दोनों पैर टूटे हुए हैं। उनमें प्लास्टर चढ़ा हुआ है। वहीं, दूसरा आरोपी दीपू भी लंगड़ा कर लाठी के सहारे चल रहा था। दरअसल, उसका एक पैर टूटा हुआ है, जिसमें प्लास्टर बंधा हुआ है। भारी पुलिस जाब्ता और एसटीएफ टीम की सुरक्षा में उन्हें लेकर जाया जा रहा था। इस मामले में घटना वाली रात (18 मई) को आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाया गया था।

वारदात के बाद बदल लिया था हुलिया

थानाधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने वारदात के बाद खुद के सिर मुंडवा लिए थे। साथ ही, हुलिया बदल लिया था। पुलिस गिरफ्त में आने से बचने के लिए भागते हुए गिरने से दोनों के पैर में फ्रैक्चर हो गए। आरोपी अतीक उर्फ आदिल के खिलाफ 6 मामले दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट, मारपीट, जानलेवा हमला, धोखाधड़ी और एनडीपीएस के मामले शामिल हैं। वहीं, दीपक के खिलाफ सट्टा संबंधी दो प्रकरण दर्ज हैं। दोनों आदतन अपराधी हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery