Monday, May, 18,2026

कोटा में एक और मौत, मृतक महिलाओं की संख्या हुई पांच

कोटा: कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सीजेरियन और स्त्री रोग संबंधी उपचार के बाद महिलाओं की तबीयत बिगड़ने और किडनी फेल होने के मामलों के बीच रविवार को एक और महिला की मौत हो गई। मृतका शिरिन (29) शिवपुरा क्षेत्र की रहने वाली थी और छह माह की गर्भवती थी। उसे मेडिकल कॉलेज के नेफ्रोलॉजी आईसीयू में भर्ती कराया गया था। इस मामले के बाद अब तक पांच महिलाओं की मौत हो चुकी है, जबकि एक दर्जन से अधिक महिलाओं में किडनी फेल होने की शिकायत सामने आ चुकी है। परिजनों के अनुसार शिरिन को 5 मई की सुबह न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने बताया था कि बच्चेदानी का मुंह खुल गया है और टांके लगाने की आवश्यकता है। दोपहर में भर्ती करने के बाद उसका उपचार किया गया और बाद में वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।

आरोप- हालत गंभीर होने पर बनाया निजी अस्पताल ले जाने का दबाव

परिवार का आरोप है कि 7 मई की सुबह करीब चार बजे शिरिन की तबीयत बिगड़ने लगी और हल्का रक्तस्राव शुरू हो गया। अस्पताल स्टाफ ने शुरुआत में इसे सामान्य बताया, लेकिन सुबह तक रक्तस्राव बढ़ गया और उसका ब्लड प्रेशर तथा प्लेटलेट्स तेजी से गिरने लगे। दोपहर करीब एक बजे उसे आईसीयू में शिफ्ट किया गया। इस दौरान परिजनों को संक्रमण की जानकारी नहीं दी गई, जबकि मरीज का यूरिन आना भी बंद हो चुका था। परिजनों ने आरोप लगाया कि हालत गंभीर होने पर अस्पताल प्रशासन ने मरीज को निजी अस्पताल ले जाने का दबाव बनाया। इसके बाद शिरिन को तलवंडी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 8 मई को उसका डायलिसिस किया गया। हालांकि तब तक उसकी बॉडी में गंभीर संक्रमण फैल चुका था। हालत में सुधार नहीं होने पर 16 मई को उसे दोबारा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार

मृतका के चाचा ने अस्पताल प्रशासन पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि एक मामूली ऑपरेशन के बाद अचानक उसका बीपी गिर गया और समय पर उचित उपचार नहीं मिलने से हालत बिगड़ती चली गई। उन्होंने कहा कि निजी अस्पताल में इलाज और महंगी दवाइयों का खर्च उठाना परिवार के लिए संभव नहीं था। उधर, शिरिन की मौत के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर महावीर नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery