Monday, May, 18,2026

कोटा पहुंचे चिकित्सा मंत्री खींवसर बोले... दोषियों पर होगी कार्रवाई

कोटा: कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद किडनी फेल होने से चार प्रसूताओं की मौत के मामले ने प्रदेशभर में चिंता बढ़ा दी है। घटना के नौ दिन बाद गुरुवार को चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर कोटा पहुंचे और अस्पताल प्रशासन व चिकित्सकों के साथ बैठक कर पूरे मामले की जानकारी ली। मंत्री ने आईसीयू में भर्ती महिलाओं और उनके परिजनों से भी भी मुलाकात की।

जानकारी के अनुसार, पहली प्रसूता की मौत 5 मई को हुई थी। इसके बाद एक-एक कर चार महिलाओं ने दम तोड़ दिया। सभी महिलाओं में सिजेरियन डिलीवरी के बाद अचानक किडनी फेल होने की समस्या सामने आई थी। अब भी नेफ्रोलॉजी आईसीयू में दो महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि दो अन्य महिलाओं की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। कुल 12 महिलाओं में किडनी संबंधी जटिलताएं सामने आने से अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

मीडिया से बातचीत में चिकित्सा मंत्री खींवसर ने कहा कि मामले की अंतिम जांच रिपोर्ट दवाइयों और फ्लूइड के नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद ही तैयार होगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी एक कारण को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। दवाइयों या इस्तेमाल किए गए फ्लूइड की भूमिका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने इसे बेहद दुखद घटना बताते हुए कहा कि जांच में जो भी लापरवाही सामने आएगी, उसे सुधारा जाएगा और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

जांच रिपोर्ट का इंतजार

अस्पताल से दवाइयों और फ्लूइड के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं, लेकिन अब तक उनकी रिपोर्ट नहीं आई है। जांच रिपोर्ट के इंतजार के बीच मरीजों के परिजनों में चिंता और आक्रोश बना हुआ है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग पर जल्द और निष्पक्ष जांच पूरी करने का दबाव बढ़ता जा रहा है।

2 डॉक्टरों सहित 8 चिकित्सा कर्मियों पर कार्रवाई: इधर, इस पूरे घटनाक्रम के बाद अस्पताल

प्रशासन ने अब तक दो डॉक्टरों सहित आठ चिकित्सा कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की है। मंगलवार को चार और कर्मियों को निलंबित किए जाने के बाद डॉक्टरों में नाराजगी बढ़ गई। विरोध स्वरूप गुरुवार को चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर काम किया और कार्रवाई को एकतरफा बताया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery