Tuesday, July, 14,2026

किडनी ट्रांसप्लांट नहीं हुआ तो डायलिसिस बंद करने की चेतावनी

कोटा: कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पिछले करीब 70 दिनों से भर्ती किडनी फेलियर से जूझ रहीं प्रसूताएं रागिनी, धन्नी बाई, आरती, सुशीला और पिंकी ने जिला प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। प्रसूताओं ने किडनी ट्रांसप्लांट नहीं कराएं जाने पर डायलिसिस बंद करने की चेतावनी दी है। परिजनों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि शीघ्र किडनी ट्रांसप्लांट कराया जाए। उपचार और ट्रांसप्लांट का पूरा खर्च सरकार उठाए। उचित आर्थिक मुआवजा दिया जाए। मेडिकल टीम की जवाबदेही तय हो तथा आजीवन उपचार सुनिश्चित किया जाए। परिजनों का आरोप है कि 4 से 8 मई 2026 के बीच प्रसव के बाद इलाज के दौरान पांचों की किडनी फेल हो गई। रागिनी के भाई विकास मीणा ने मरीजों की देखभाल में लापरवाही और डिस्चार्ज का दबाव बनाने का आरोप लगाया। धन्त्री बाई के पति मोहनलाल सुमन ने बताया कि इलाज के कारण परिवार आर्थिक संकट में है और उन्हें अपनी टैक्सी तक बेचनी पड़ी। अस्पताल अधीक्षक डॉ. आशुतोष शर्मा ने कहा कि सभी मरीजों का उपचार निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार किया जा रहा है।

भीलवाड़ा में कांग्रेस का प्रदर्शन

भीलवाड़ा। महात्मा गांधी अस्पताल में प्रसूताओं की मौत के मामलों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा शहर ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन कर सरकार और चिकित्सा विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। रेलवे स्टेशन चौराहे से रैली निकालकर कार्यकर्ता जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए पूरे मामले की उच्च
स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, पीड़ित परिवारों को मुआवजा तथा अस्पतालों की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार की मांग की।

प्रदर्शन में महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह, शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिक्राम खटीक सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। सारिका सिंह ने कहा कि प्रदेश में लगातार प्रसूताओं की मौत के मामलों ने चिकित्सा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर से नैतिक आधार पर इस्तीफा देने की मांग की है।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery