Thursday, April, 02,2026

पांच साल बाद फिर शुरू हुई बाल रोग आईपीडी सुविधा

कोटा: शहर के मेडिकल कॉलेज के नए हॉस्पिटल से बच्चों के इलाज को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। कोविड काल में वर्ष 2020 से बंद पड़ी शिशु एवं बाल रोग विभाग की आईपीडी सुविधा अब फिर से शुरू कर दी गई है। करीब पांच साल बाद शुरू हुई इस व्यवस्था से कोटा सहित आसपास के जिलों के हजारों परिवारों को सीधा लाभमिलेगा।

अब तक अभिभावकों को बच्चों के इलाज के लिए निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता था या अलग-अलग जगह भटकना पड़ता था, लेकिन नई व्यवस्था के तहत एक ही स्थान पर भर्ती, उपचार और गंभीर मामलों की देखभाल की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

हॉस्पिटल प्रशासन ने फिलहाल 30-30 बेड के दो वार्ड शुरू किए हैं, जिससे अधिक संख्या में बच्चों को भर्ती कर इलाज दिया जा सकेगा। इसके साथ ही नवजात शिशुओं के लिए अत्याधुनिक एनआईसीयू (नवजात गहन चिकित्सा इकाई) भी शुरू कर दी गई है। इससे जन्म के तुरंत बाद विशेष देखभाल की जरूरत वाले शिशुओं को समय पर उपचार मिल सकेगा।

व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए अनुभवी चिकित्सकों की टीम तैनात की गई है। एक यूनिट की जिम्मेदारी डॉ. सुनीता खंडेलवाल संभाल रही हैं, जबकि दूसरी यूनिट का नेतृत्व डॉ. मोहित अजमेरा के पास है। दोनों ही चिकित्सक बाल रोग उपचार में विशेषज्ञ माने जाते हैं।

बच्चों को मिलेगा बेहतर इलाज

विशेषज्ञों के अनुसार, समय पर उपचार बच्चों के लिए जीवन रक्षक साबित होता है। ऐसे में यह सुविधा शुरू होने से गंभीर मामलों में देरी नहीं होगी और बच्चों की जान बचाने में मदद मिलेगी।

वार्ड शुरू होते ही 2 बच्चे भर्ती

गौरतलब है कि वार्ड शुरू होते ही दो बच्चों को भर्ती कर उपचार शुरू भी कर दिया गया है। चिकित्सा विभाग का मानना है कि इस पहल से क्षेत्र में बाल स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी और सरकारी अस्पतालों पर लोगों का भरोसा भी बढ़ेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery