Friday, July, 17,2026

सिजेरियन के बाद फिर बिगड़ी प्रसूता की हालत, बच्चेदानी निकाली

कोटा: कोटा के जेके लोन अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद एक और प्रसूता की तबीयत गंभीर होने का मामला सामने आया है। नांता क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय पार्वती की हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज के एसएसबी ब्लॉक में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। प्रसूता के पति नीनू कुमार ने बताया कि रविवार सुबह पत्नी को जेके लोन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुबह करीब 10 बजे सिजेरियन ऑपरेशन से बच्चे का जन्म हुआ, लेकिन इसके बाद पार्वती की तबीयत लगातार बिगड़ने लगी।

परिजनों का आरोप है कि बच्चेदानी में लगाए गए टांके बार बार खुलने से लगातार रक्तस्त्राव होता रहा। डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर बताते हुए जान बचाने के लिए बच्चेदानी निकालने की सलाह दी। परिजनों की सहमति के बाद ऑपरेशन कर बच्चेदानी निकाल दी गई। इसके बावजूद महिला की हालत में सुधार नहीं हुआ।

यूरिन आउटपुट बंद, शरीर में सूजन

प्रसूता के परिजनों के अनुसार, सोमवार से पार्वती का यूरिन आउटपुट बंद हो गया और पूरे शरीर में सूजन आने लगी। हालत अधिक गंभीर होने पर उसे जेके लोन अस्पताल से मेडिकल कॉलेज के एसएसबी ब्लॉक में रेफर किया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है। परिजनों का कहना है कि पिछले तीन दिनों से महिला को यूरिन नहीं हो रहा है। फिलहाल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

लिखित आश्वासन के बाद डायलिसिस को तैयार हुईं प्रसूताएं

कोटा मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में भर्ती किडनी प्रभावित पांच प्रसूताओं ने गुरुवार को अस्पताल प्रशासन के लिखित आश्वासन के बाद डायलिसिस कराने के लिए सहमति दे दी। महिलाएं किडनी ट्रांसप्लांट की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से डायलिसिस कराने से इनकार कर रही थीं। प्रशासन और पीडित परिवारों के बीच हुई बैठक में उनकी मांगों पर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया गया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नीलेश जैन ने बताया कि मरीजों को डायलिसिस और अन्य जरूरी चिकित्सा सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जाएंगी। कैडेवर डोनर के लिए उनका प्राथमिकता से पंजीकरण होगा और डोनर मिलने पर नियमानुसार निशुल्क किडनी ट्रांसप्लांट किया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery