Monday, April, 06,2026

चंबल पर बनेगा प्रदेश का सबसे लंबा ब्रिज, बढेगी कनेक्टिविटी

कोटा: जिले के गोठड़ा कलां और बूंदी जिले के चांदणा खुर्द के बीच चंबल नदी पर ढीपरी में बन रहे प्रदेश के सबसे लंबे ब्रिज का शिलान्यास कार्यक्रम शनिवार को आयोजित किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने संयुक्त रूप से पुल का भूमि पूजन किया।

यह ब्रिज कुल 1880 मीटर लंबा होगा और इसकी अनुमानित लागत 256 करोड़ रुपए है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस पुल के निर्माण से क्षेत्र की कनेक्टिविटी और समग्र विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि यह परियोजना लंबे समय तक वन विभाग की आपत्तियों के कारण अटकी रही थी, लेकिन अब उन सभी आपत्तियों को दूर कर लिया गया है और निर्माण कार्य शीघ्र शुरू हो जाएगा। बिरला ने आगे कहा कि चंबल क्षेत्र में करीब 30 किलोमीटर के दायरे में कई पुलों का निर्माण कार्य चल रहा है। इन पुलों के बनने से पूरे क्षेत्र की सड़क कनेक्टिविटी में बड़ा बदलाव आएगा।

विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण

ओम बिरला और कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने 45 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भी लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था, सामुदायिक भवन, शिक्षा संबंधी बुनियादी सुविधाएं शामिल हैं। किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि हाड़ौती क्षेत्र के साथ-साथ पूरे राजस्थान के लिए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे एक ऐतिहासिक उपलब्धि साबित हो रहा है। उन्होंने रामजल सेतु परियोजना का जिक्र करते हुए बताया कि चंबल नदी का पानी अब अलवर जिले तक पहुंचाया जाएगा। इस परियोजना से राजस्थान के 21 जिलों के किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होगा।

गड़बड़ी करने वाले भुगतेंगे अंजाम

कृषि मंत्री मीणा ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित किसानों और गरीबों को मुआवजा दिलाना सरकार का संकल्प है, इसमें कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। नकली खाद के खिलाफ कार्रवाई का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि 127 लाइसेंस रद्द किए जा चुके हैं और भविष्य में केंद्र सरकार सख्त कानून लाने वाली है। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि फसल बीमा में गड़बड़ी करने वाले लोग अंजाम भुगतेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम गोचर ने कहा कि क्षेत्र को 350 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात मिली है। आजादी के बाद इतने व्यापक काम कभी नहीं हुए, जितने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के कार्यकाल में हो रहे हैं।

यह रहे मौजूद

इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रेम गोचर, पूर्व मंत्री रामगोपाल बैरवा, इटावा प्रधान रिंकू मीणा, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद पंवार, पूर्व प्रधान विजय शंकर नागर, एसटी मोर्चा प्रदेश महामंत्री अशोक मीणा, जिला महामंत्री विशाल शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आशा त्रिवेदी, जिला उपाध्यक्ष पवन हाड़ा, जिला मंत्री सुल्तान बैरवा, लेखराज बैरवा, राजेश प्रजापति व बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

सवाईमाधोपुर से बेहतर संपर्क

झरेल पुल के माध्यम से सवाईमाधोपुर से बेहतर संपर्क स्थापित होगा, जबकि शहनावदा और मध्यप्रदेश के पनवाड़ा के बीच पार्वती नदी पर नए हाई लेवल ब्रिज के निर्माण से सड़कों का जाल और भी फैलेगा। ढीपरी पुल के बनने के बाद दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे तक पहुंच आसान हो जाएगी। ओम बिरला ने बताया कि पुल के पूरा होने के बाद दिल्ली की दूरी मात्र 4 घंटे रह जाएगी, जबकि उज्जैन के महाकाल मंदिर तक पहुंच मात्र 3 घंटे 30 मिनट में संभव हो पाएगी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि श्योपुर से दीगोद तक रेल कनेक्टिविटी का सर्वेक्षण कार्य पूरा हो चुका है। भविष्य में इस क्षेत्र को रेल सेवा से भी जोड़ा जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery