Monday, June, 01,2026

कृषि मंत्री ने जोधपुर में खाद-बीज की फैक्ट्रियों पर मारे छापे

जोधपुर: प्रदेश के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने बुधवार को जोधपुर में खाद-बीज कारोबार और मूंगफली प्रसंस्करण इकाइयों पर अचानक छापामार कार्रवाई कर मुनाफाखोरों में हड़कंप मचा दिया। मानसून सीजन से पहले हुई इस कार्रवाई को नकली खाद-बीज और घटिया कृषि उत्पादों के खिलाफ सरकार के बड़े अभियान के तौर पर देखा जा रहा है।

कृषि मंत्री सुबह अचानक जोधपुर पहुंचे और सर्किट हाउस से सीधे मंडोर स्थित वेयरहाउस पहुंचे। यहां उन्होंने खाद और बीज के स्टॉक का निरीक्षण किया तथा स्टॉक रजिस्टर और दस्तावेजों की बारीकी से जांच की। अधिकारियों को रिकॉर्ड में किसी भी तरह की गड़बड़ी मिलने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके बाद मंत्री का काफिला बोरानाडा रीको औद्योगिक क्षेत्र पहुंचा, जहां बालाजी मूंगफली फैक्ट्री सहित तीन अलग-अलग इकाइयों का निरीक्षण किया गया। फैक्ट्रियों में भंडारण व्यवस्था, गुणवत्ता और पैकेजिंग प्रक्रिया की जांच की गई। मंत्री के अचानक पहुंचने से कारोबारी और फैक्ट्री संचालकों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।

जानकारी के अनुसार मंत्री ने 9 मील क्षेत्र स्थित कोल्ड स्टोरेज का भी निरीक्षण किया। यहां भंडारण व्यवस्था और संबंधित दस्तावेजों की गहन पड़ताल की गई। इसके बाद वे सूरसागर, गोलासनी और चौखा होते हुए मथानिया पहुंचे।

फंगस लगी और घटिया मूंगफली की सप्लाई

मथानिया क्षेत्र में बड़ी संख्या में मूंगफली प्रसंस्करण इकाइयां और वेयरहाउस संचालित हैं। आशंका जताई जा रही है कि कुछ इकाइयों में फंगस लगी और घटिया गुणवत्ता की मूंगफली को पॉलिश कर आकर्षक पैकिंग में दूसरे राज्यों में भेजा जा रहा था। इसी को लेकर कृषि विभाग लंबे समय से निगरानी कर रहा था।

जयपुर के चौमूं क्षेत्र में की थी छापेमारी

गौरतलब है कि इससे पहले भी कृषि मंत्री ने जयपुर के चौमूं क्षेत्र में खाद-बीज कारोबारियों पर छापेमारी की थी। अब जोधपुर में हुई कार्रवाई के बाद प्रदेशभर के खाद-बीज और कृषि उत्पाद कारोबारियों में सतर्कता बढ़ गई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery