Saturday, April, 04,2026

खेजड़ली मेले में विश्नोई समाज ने लिया खेजड़ी बचाने का संकल्प

जोधपुर: मारवाड़ में करीब 300 साल पहले पेड़ बचाने के लिए अमृता देवी विश्नोई समेत शहीद हुए 363 लोगों की याद में मंगलवार को खेजड़ली गांव में मेला भरा। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे, युवा और बुजुगों ने उत्साह से भाग लिया।

पर्यावरण प्रेमी यहां प्रकृति की हिमायत के संदेश देते नजर आए। इस दौरान आयोजित धर्मसभा में विश्नोई समाज के साथ क्षेत्र के सभी राजनीतिक दलों के लोग शामिल हुए। मंच पर मौजूद कांग्रेस और भाजपा नेताओं ने विश्नोई समाज की पर्यावरण के प्रति पहल को सराहा। सभा में लोगों ने खेजड़ी बचाने का संकल्प लिया। साथ ही सोलर प्लांटों के लए काटी जा रही खेजड़ी बचाने के लिए सरकार से कानून बनाने की मांग की। केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत, जयंत चौधरी, मंत्री जोगाराम पटेल, राज्य मंत्री केके विश्नोई, राजस्थान धरोहर संरक्षण और संवर्धन प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, खेजड़ली शहीदी राष्ट्रीय पर्यावरण संस्थान के अध्यक्ष मलखान विश्नोई ने हवन कुंड में आहुतियां देकर शहीद स्मारक पर 363 शहीदों को नमन किया।

सोने के आभूषणों से सज-धज कर आई महिलाएं

खेजड़ली मेले में विश्नोई समाज के लोग उत्साह से शामिल हुए। महिलाएं सोने के आभूषणों से सजकर आई। बताया जाता है कि माता अमृता देवी ने जब बलिदान दिया था, तब सुहागन के रूप में सजी थीं, इसलिए समाज की महिलाएं सज-धज कर आती है। बरसों से मेले में यह प्रथा है, लेकिन कभी चोरी की घटना नहीं हुई। वहीं, युवा पारंपरिक पोशाक में आए। मंदिर में बड़ा हवन कुंड है, जहां आहुतियां देकर परिक्रमा की गई।

यह था घटनाक्रम

वर्ष 1730 में जोधपुर के खेजड़ली गांव में पेड़ काटने के आदेश का अमृता देवी ने विरोध किया था। उन्होंने कहा कि सिर साठे रूख रहे तो भी सस्ता जाण यानी सिर कटने पर अगर पेड़ बचता है तो इसे सस्ता समझें। इसके साथ ही अमृता देवी और उसकी तीन बेटियों ने पेड़ से लिपट कर अपना बलिदान दे दिया था। इसके बाद आस-पास के 84 गांवों के लोगों ने तय किया कि एक पेड़ से एक विश्रोई लिपटकर प्राणों की आहुति देगा। इस घटना में 363 लोगों ने बलिदान दिया था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery