Thursday, September, 03,2026

करौली में बस की टक्कर से दंपती समेत 3 जनों की मौत

करौली/कोटपूतली: करौली के श्रीमहावीरजी थाना क्षेत्र में बुधवार को बस की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, कोटपूतली के जयसिंहपुरा गांव में खेत पर काम करते समय करंट की चपेट में आने से किसान बुलाराम की मौत हो गई। उसे बचाने पहुंचे भतीजी पूनम और साले के बेटे राजेंद्र भी गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया। 

आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग

हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर 3 घंटे प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपी बस चालक की गिरफ्तारी और मृतक परिवारों को आर्थिक सहायता देने की मांग की। पुलिस-प्रशासन ने सरकारी सहायता और विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए बालघाट सीएचसी पहुंचाए गए।

रिश्तेदारी में जा रहे थे

बालघाट थानाधिकारी मंजू फौजदार ने बताया कि हादसे में वजीरपुर क्षेत्र के किशोरपुरा गांव निवासी भगवत (60), उनकी पत्नी भगवानी कोली (55) और हिंडौन सदर थाना क्षेत्र के खेड़ा गांव निवासी रिश्तेदार लक्ष्मी नारायण कोली (28) बाइक से टोडाभीम के पाडला गांव रिश्तेदारी में जा रहे थे। इसी दौरान दुब्बी रोड पर घुमाव के पास बालघाट से श्रीमहावीरजी की ओर आ रही बस ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मंजू फौजदार और श्रीमहावीरजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हिंडौन एएसपी, एसडीएम समेत अन्य अधिकारी भी पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस जब्त कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

कोटपूतली में करंट से किसान की मौत, दो झुलसे

कोटपूतली के पनियाला थाना अधिकारी रविन्द्र ने बताया कि जयसिंहपुरा निवासी बूलाराम पुत्र परताराम जाट घर के पास खेल में काम कर रहा था। वह विद्युत पोल के सपोर्ट वायर के संपर्क में आ गया। वायर में करंट होने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे बचाने के लिए साले का बेटा राजेंद्र और भतीजी पूनम पुत्री सत्यवीर दौड़े। खींचने के प्रयास में दोनों भी करंट की चपेट में आकर झुलस गए। ग्रामीणों ने तीनों को राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने बूलाराम को मृत घोषित कर दिया। राजेंद्र और पूनम की हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर किया गया।

मुआवजे और कार्रवाई की मांग पर अड़े ग्रामीण

सूचना पर परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंचे तथा विद्युत निगम से जांच, दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई और उचित मुआवजे की मांग की। मांगें पूरी होने तक परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस और प्रशासन ने समझाइश की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery